मॉर्निंग वॉक: सेहत को और अच्छा बनाए रखने का इससे आसान नहीं कोई विकल्प
बस्ती। दौड़ भरी जिंदगी और बेतरतीब लाइफस्टाइल। इन दो वजहों से हर कोई अच्छा खाने के बाद भी अधिकांश लोग मोटापा और तनाव से ग्रस्त हैं। इससे निजात पाना आसान हो सकता है। बस आप तय कर लीजिए कि इस गोल यानी लक्ष्य को हासिल करना है। यह तो आप जानते ही होंगे कि मोटापे से इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन, कई बार रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में सुबह की सैर या कहें मॉर्निंग वॉक बेहतर विकल्प हो सकता है। जानकार इसके जितने फायदे बताते हैं, उसमें दो-चार भी मिल गए तो जिंदगी खुशनुमा होते देर नहीं लगेगी। तो आज आप मॉर्निंग वॉक के फायदे जान लीजिए और फिर तक कीजिये कि आपको इसका हिस्सा कैसे बनना है।
मॉर्निंग वॉक के फायदे
1- वजन नियन्त्रित करने में मिलती है मदद
जंक फूड का सेवन और बेतरतीब लाइफस्टाइल को मोटापे का एक बड़ा कारण माना जाता है। वजन घटाने के लिए लोग अपनी डाइट में की तरह के बदलाव लाते हैं, लेकिन आप मॉर्निंग वॉक को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लें तो काफी तेजी से वजन घटा सकते हैं। ऐसे में अगर आप मोटापे से परेशान हैं तो रोजाना मॉर्निंग वॉक करें।
2- मधुमेह को भी रखती है नियंत्रित
मधुमेह यानी डायबिटीज की दवाएं व्यक्ति को ताउम्र खानी पड़ती है। वहीं, अगर आप डायबिटीज को नियंत्रित रखना चाहते हैं तो रोजाना मॉर्निंग वॉक करें। विशेषज्ञ मानते हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद है।
3- दिल भी रहे सेहतमंद
खराब खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से मोटापा, बीपी और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं बढ़ती जा रही हैं। इनकी वजह से दिल की सेहत पर भी बहुत खराब असर पड़ता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में दिल की सेहत को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना कम से कम आधा से एक घंटे मॉर्निंग वॉक करें। इससे वजन और कोलेस्ट्रॉल कम होगा। इसके साथ ही बीपी नियंत्रित रहेगा।
आलस्य छोड़िए और सुबह घूमने जरूर निकलिए
मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। लेकिन, मॉर्निंग वॉक के असल फायदे आपको तभी मिलते हैं, जब आप सही समय पर और सही तरीके से वॉक करते हैं। अगर आप सुबह चार या पांच बजे उठकर मॉर्निंग वॉक करते हैं, तो आपको इसका फायदा उन लोगों की अपेक्षा कम मिलता है, जो सुबह सूरज निकलते समय मॉर्निंग वॉक करते हैं।
सूर्योदय के समय टहलना बेहद फायदेमंद
सूर्य की रोशनी से मन और शरीर दोनों को अच्छा किया जा सकता है। सूर्य की रोशनी से हमे विटामिन डी भी मिलता है। चिकित्सक खुद कई बार मरीजों को सुबह की धूप में घूमने की सलाह देते हैं। यह हमारे शरीर से कई तरह के रोगों को दूर करने में सहायक है।
मॉर्निंग वॉक से बेहतर होता है मूड
मॉर्निंग वॉक से मूड बेहतर होता है, तनाव और एंजाइटी को कम करने में मदद मिलती है। डिप्रेशन से बचाने के लिए वॉक मददगार साबित होती है और थकान भी दूर हो जाती है। कुल मिलाकर आपकी मेंटल हेल्थ इससे मजबूत हो जाती है।
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। अपनी बस्ती डॉट इन इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
0 Comments