आज का राशिफल 08 अक्तूबर 2023। Aaj ka Rashifal 08 October 2023 (Horoscope Today) जानिए 8 अक्टूबर दिन रविवार का राशिफल ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्रा से। जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे आपके राशियों के अनुसार
राशिफल
मेष: तात्कालिक राहत आपको मिल रही है। जीवन आनंदित रहेगा। स्वास्थ्य पर फिर भी थोड़ा ध्यान रखें। प्रेम और संतान पर कोई रिस्क न लें। व्यापारिक लाभ होता दिख रहा है। मां काली की आराधना करते रहें।
वृषभ: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा डिस्टर्ब रह सकता है। प्रेम और संतान पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सफेद वस्तु पास रखें।
मिथुन: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। विद्यार्थियों-लेखकों के लिए अच्छा समय है। प्रेम प्रभावित है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेंगे। मां काली की वंदना करते रहें।
कर्क: भौतिक सुख-संपदा की वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। भगवान शिव का जलाभिषेक करते रहें।
सिंह: रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया प्रयास सार्थक होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान मध्यम है। व्यापार बहुत अच्छा है। भगवान शिव की आराधना करते रहें।
कन्या: धनागमन होगा। कुटुम्बीजनों में वृद्धि होगी। निवेश करने से अभी बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और व्यापार की स्थिति भी सही चल रही है। बस कोई घाव-फोड़ा न हो इसका ध्यान रखें। एसिडिटी का ध्यान रखें। मां काली की आराधना करें।
तुला: सितारों की तरह चमकते दिखेंगे। जिस चीज की जरूरत होगी उसकी उपलब्धता होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार पहले से बेहतर होगा। मां काली की आराधना करते रहें।
वृश्चिक: मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय कहा जाएगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।
धनु: आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी कही जाएगी। सफेद वस्तु का दान करें।
मकर: स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और व्यापार की स्थिति पहले से थोड़ी सुधार की तरफ चल रही है। रोजगार में वृद्धि हो रही है। मां काली की आराधना करें।
कुंभ: परिस्थितियां प्रतिकूल दिख रही हैं। धीरे-धीरे जोखिम से उबर रहे हैं। मन को शांत रखें। संतान और प्रेम पर ध्यान दें। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। मां काली की आराधना करते रहें।
मीन: जोखिम भरा समय है। बचकर पार करें। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य और प्रेम मध्यम है। व्यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। काली मंदिर में किसी सफेद वस्तु का दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
Click Here👎
👉Basti News: मास्टर की से बाइक चोरी करने वाले गैंग के तीन सदस्य चढ़े पुलिस के हत्थे
👉UP Green Field Express way से बस्ती, अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को मिलेगी रफ्तार
👉Shardiya Navratri 2023: जानें आरंभ तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत कैलेंडर
0 Comments