![]() |
यूपी में दस्तक देने वाला है मानसून || यूपी के 73 जिलों में लू का अलर्ट || अभी कुछ घंटे और झेलना होगी गर्मी की तपिश |
Uttar Pradesh Monsoon Update || Heat Wave Alert In Up || उत्तर प्रदेश, बिहार समेत समूचे उत्तर भारत के लोगों के लिए भारतीय मौसम विभाग की ओर से बड़ी और राहत भरी अपडेट आई है। इस अपडेट के अनुसार आप बस कुछ घंटे और दिन में भीषण लू यानी हीटवेव का सितम झेल लीजिए। और बस कुछ ही घंटे और रात में पड़ रही बेचैन कर देने वाली गर्मी से संघर्ष कर लीजिए। क्योंकि, अगले कुछ घंटे के भीतर बिहार के रास्ते होते हुए मानसून उत्तर प्रदेश में दाखिल होने वाला है। मानसून के दाखिल होने से पहले प्री मानसून वर्षा अपना असर दिखा सकती है। इस दौरान उत्तर प्रदेश और बिहार के तमाम हिस्सों में तेज बिजली कड़कने के साथ आंधी तूफान का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में इस बार पड़ी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी अब कुछ घंटे की और मेहमान है।
19 या 20 जून से बदलने लगेगा मौसम
मानसून का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह जानना जरूरी है कि बंगाल की खाड़ी में मानसून को लेकर हलचल पैदा होने लगी है। मौसम विभाग ने तमाम पहलुओं से आकलन करके बताया है कि 19 से 20 जून के आसपास बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में मानसून दस्तक दे सकता है। इसका मतलब यह भी हुआ कि 17 से 18 जून को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के तमाम जिलों जैसे गोरखपुर, वाराणसी, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, गाज़ीपुर, मऊ, बलिया, अंबेडकरनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर आदि जिलों में प्री मानसून वर्षा हो सकती है। इस दौरान आंधी तूफान के साथ तेज बिजली कड़कने का भी अंदेशा जताया गया है। लेकिन, इसी के साथ करीब 2 महीने से लोगों को जला रही गर्मी से राहत मिलने का दौर भी शुरू हो जाएगा।
यूपी में कब से होगी बारिश, बिहार में कब आएगा मानसून
समूचे उत्तर भारत के लोग इन दिनों बस एक ही बात का इंतजार कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में बारिश कब होगी? बिहार में बारिश कब होगी? उत्तर भारत में बारिश कब होगी? पूर्वांचल में बारिश कब होगी? तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में बारिश की फुहारें पड़ने से पहले बिहार में मानसून के प्रतीक बादल अपना करिश्मा दिखाएंगे। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 17 से 18 जून के बीच मानसून के दस्तक देने की उम्मीद जताई जा रही है। यह भी बताया गया है कि बिहार में मानसून को लेकर परिस्थितियों अनुकूल होने लगी है। पछुआ हवाओं का दौर धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। पुरवा हवाओं के चलते ही मानसून सक्रिय होने का रास्ता तैयार कर लेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान मानसून, छत्तीसगढ़, ओडिशा (उड़ीसा) महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों के साथ-साथ उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों में भी सक्रिय होने लगेगा। क्योंकि यहां भी परिस्थितियां मानसून को लेकर अनुकूल होती दिख रही हैं।
भीषण गर्मी को लेकर यूपी के 73 जिलों में लू का अलर्ट
मानसून के आने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए मानसून को लेकर आ रही अच्छी खबर के बीच एक परेशान करने वाली खबर आ रही है। वह यह है कि मानसून एक दो दिन लेट भी होने की संभावना बन सकती है। यह इसलिए कहा जा रहा है कि शनिवार को भारतीय मौसम विभाग की ओर से एक बार फिर उत्तर प्रदेश के 73 जिलों को अलर्ट के दायरे में बताया गया है। पूर्वांचल के कुछ जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी हुआ है। इन सब बातों के आधार पर ही यह माना जा रहा है कि मानसून से समय से एक-दो दिन की देरी से आ सकता है। लेकिन आपको बता दें कि मानसून के आने की जिन संभावित तारीखों के बारे में चर्चा हो रही है। उसी के आसपास मानसून और प्री मानसून वर्षा के आने की संभावना अभी भी बनी हुई है। यानी मानसून जल्द ही बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में अपने आने की दस्तक दे सकता है।
यूपी के इन जिलों के लिए रेड अलर्ट
विशाल गर्मी को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए रिजल्ट किया गया है 25 से 30 किलोमीटर की गर्म हवाएं चल सकती हैं। रात में भी गर्मी का असर रहेगा। जिन जिलों में रेड अलर्ट की बात कही गई है उनमें चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, फतेहपुर, प्रयागराज, चंदौली, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, गोरखपुर, बस्ती, संत कबीर नगर, गोंडा, कानपुर देहात, कानपुर नगर, आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, औरैया, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर, झांसी आदि जिले शामिल हैं।
0 Comments