![]() |
Basti News || भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री पार्टी से निष्कासित || लोस चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने पर हुई कार्रवाई |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती लोकसभा सीट पर भाजपा को मिली करारी हार को लेकर समीक्षा का दौर जारी है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़ा मोर्चा के जिला मंत्री रमेश चौधरी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी की ओर से दी गई अधिकृत जानकारी के अनुसार उन पर लोकसभा चुनाव के दौरान पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप मढ़ा गया है। यह जानकारी भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा की ओर से दी गई है।
विस चुनाव में भी मिली 4 सीटों पर हार
भारतीय जनता पार्टी ने बस्ती लोकसभा सीट से दो बार के सांसद हरीश द्विवेदी पर दांव लगाया था। लेकिन, इस चुनाव में उन्हें करीब 1 लाख होटों से हार का सामना करना पड़ा। इस हार ने भारतीय जनता पार्टी की बस्ती में नींव हिला कर रख दी। दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में बस्ती जिले की पांच में से चार सीट समाजवादी पार्टी के खाते में चली गई थी। बस्ती सदर, कप्तानगंज और रुधौली में सपा को जीत मिली थी, जबकि महादेवा सुरक्षित सीट पर तब समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ी सुभासपा के खाते में गई थी। विधानसभा चुनाव के नतीजों ने संकेत दे दिया था कि लोकसभा चुनाव में में भारतीय जनता पार्टी की राह आसान नहीं रहने वाली है।
क्या कहा, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने
भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्रम्हदेव यादव देवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने के कारण पार्टी के रमेश चौधरी जिला मंत्री पिछड़ा मोर्चा बस्ती को अनुशासनहीनता की वजह से शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित किया जाता है। कहा कि यह निष्कासन के बाद भारतीय जनता पार्टी का कोई पद, पहचान पत्र या पार्टी का लेटर हेड प्रयोग करने की अनुमति नहीं है। अगर इस तरह की कोई हरकत प्राप्त हुई तो पार्टी संविधान अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
0 Comments