Comments

6/recent/ticker-posts

खुशखबरी || पूर्वांचल के सबसे बड़े पुल का शुरू हुआ मरम्मत कार्य || इन दो जिलों के बीच का सफर अब होगा और भी आरामदायक

खुशखबरी || पूर्वांचल के सबसे बड़े पुल का शुरू हुआ मरम्मत कार्य || इन दो जिलों के बीच का सफर अब होगा और भी आरामदायक

सरयू नदी पर बने इस पुल की लंबाई करीब 2231 मीटर है। 1.19 अरब रुपये की लागत से 72 खंभों पर खड़े इस पुल को बनने में करीब आठ साल का समय लगा था। वर्ष 2013 में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने इस पुल का उद्घाटन किया था। 

good-news-repair-work-purvanchals-biggest-bridge-started-travel-between-two-districts-now-more-comfortable
खुशखबरी || पूर्वांचल के सबसे बड़े पुल का शुरू हुआ मरम्मत कार्य || इन दो जिलों के बीच का सफर अब होगा और भी आरामदायक

Basti News || उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल से बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। खुशखबरी यह है कि पूर्वांचल दो जिलों को जोड़ने वाले पुल की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। इस पुल को पूर्वांचल के सबसे बड़ा पुल माना जाता है। हम बात कर रहे हैं कलवारी टांडा पुल की। सरयू नदी पर बने इस पुल की लंबाई करीब 2231 मीटर है। 1.19 अरब रुपये की लागत से 72 खंभों पर खड़े इस पुल को बनने में करीब आठ साल का समय लगा था। वर्ष 2013 में तत्कालीन लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने इस पुल का उद्घाटन किया था। बस्ती मंडल मुख्यालय से करीब 22 किलोमीटर दूर स्थित इस पुल से बस्ती और अंबेडकर नगर के हजारों लोग सफर करते हैं। 

क्या है लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग का महत्व

बता दें कि लुम्बिनी (Limbiny), जो नेपाल के रूपनदेही जिले में स्थित है, भगवान बुद्ध का जन्मस्थान है। यह एक महत्वपूर्ण बौद्ध तीर्थ स्थल है जो दुनिया भर से लोगों को आकर्षित करता है। दुद्धी (Duddhi), जिसे दुधी (Dudhi) और दुद्धीनगर (Dudhinagar) भी कहा जाता है, भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के सोनभद्र ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है। दुद्धी का इतिहास स्वतंत्रता आंदोलन से भी जुड़ा है। कलवारी टांडा पुल इसी लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर स्थित है। इस वजह से बड़ी संख्या में पर्यटकों के साथ अम्बेडकर नगर, वाराणसी, प्रयागराज, सुल्तानपुर, जौनपुर जाने वाले लोग सफर करते हैं। 

एनएचएआई करा रहा है मरम्मत कार्य

विगत वर्षों में आवागमन बढ़ने से कलवारी टांडा पुल के ऊपर की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिसके मरम्मत का कार्य राष्ट्रीय राज्यमार्ग विकास प्राधिकरण (NHAI) की ओर किया जा रहा है। इस पुल पर टांडा की ओर से पश्चिमी लेन के फर्श को दो एमटी मशीन द्वारा तोड़ा जा रहा है। एनएचएआई की ओर से बताया गया कि पुल का फर्श कई स्थान पर क्षतिग्रस्त हो गया था। मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments