Comments

6/recent/ticker-posts

UP Monsoon Update || मानसून को लेकर आई बड़ी अपडेट || 15 साल बाद मानसून का दिख रहा ऐसा रूप || जानें यूपी में कब होगी मानसून की दस्तक

UP Monsoon Update || मानसून को लेकर आई बड़ी अपडेट || 15 साल बाद मानसून का दिख रहा ऐसा रूप || जानें यूपी में कब होगी मानसून की दस्तक

आमतौर पर एक से 8 जून के बीच केरल में मानसून की दस्तक होती है। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि साल 2009 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब मानसून समय से पहले भारत में दाखिल हुआ है। 

up-monsoon-big-update-monsoon-looking-like-this-after-15-years-know-when-monsoon-will-arrive-up
UP Monsoon Update || मानसून को लेकर आई बड़ी अपडेट || 15 साल बाद मानसून का दिख रहा ऐसा रूप || जानें यूपी में कब होगी मानसून की दस्तक

UP Monsoon Update || Up Rain Alert || केरल में मानसून में दस्तक दे दी है। दक्षिण पश्चिम मानसून 24 मई को केरल में दाखिल हो गया। मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मानसून करीब 8 दिन पहले ही केरल में दस्तक दे चुका है। आमतौर पर एक से 8 जून के बीच केरल में मानसून की दस्तक होती है। मौसम वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि साल 2009 के बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब मानसून समय से पहले भारत में दाखिल हुआ है। हालांकि अभी उत्तर भारत समेत मध्य प्रदेश, राजस्थान समेत अन्य राज्यों में मानसून के दस्तक देने की कोई स्पष्ट तिथि नहीं बताई गई है। लेकिन माना यह जा रहा है कि जिस गति से मानसून ने केरल में दस्तक दी है। अगर इस रफ्तार से और बिना किसी अवरोध के आगे बढ़ता रहा तो उत्तर भारत में भी मानसून की समय से पहले दस्तक हो सकती है। मानसून का यह रूप देखकर किसानों के चेहरे पर अभी से चमक आने लगी है।

इस बार मानसून में अधिक वर्षा का अनुमान

सामान्य परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक जून के अंत तक होती है। फिलहाल मौसम विभाग का यह मानना है कि मानसून के आगे बढ़ने को लेकर अभी तक की परिस्थितियां अनुकूल दिखाई दे रही हैं। अगर यह स्थिति आगे भी बरकरार रही तो विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार उत्तर भारत में मानसून थोड़ा पहले ही दस्तक दे सकता है। हालांकि एक बार फिर इस बात का जिक्र कर देना आवश्यक है कि केरल में मानसून के जल्दी दस्तक देने का यह कतई मतलब नहीं है कि उत्तर भारत में भी मानसून जल्दी ही पहुंचेगा। इसे लेकर अन्य क्षेत्रीय कारक और परिस्थितियां भी आने वाले दिनों में मानसून की रफ्तार और पहुंचने की तिथि का निर्धारण करेंगीं। फिलहाल मानसून के अब तक के रुख को देखते हुए यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि इस बार मानसून कुछ ज्यादा समय तक उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में टिका रह सकता है। ऐसी स्थिति में अन्य वर्षों की अपेक्षा बारिश अधिक होने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

यूपी में कब आएगा मानसून, यूपी में कब होगी बारिश

मौसम विज्ञानियों की ओर से उत्तर भारत और उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार, ओडिशा समेत अन्य राज्यों में मानसून के दस्तक को लेकर अभी सटीक तिथि की जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन केरल में मानसून के जल्दी दस्तक देने के आधार पर यह माना जा रहा है कि उत्तर भारत में भी मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी विगत दिनों दी गई थी कि उत्तर प्रदेश में मानसून के 20 जून के आसपास पहुंचने की संभावना है। लेकिन इसमें भी बदलाव हो सकता है। क्योंकि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम किस करवट बैठता है। मानसून की रफ्तार कैसी रहती है। तापमान कैसा रहता है। इन सब के आधार पर ही आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में मानसून के दस्तक देने की स्पष्ट जानकारी मिल सकती है। फिलहाल खेती किसानी से जुड़े लोगों और जल संसाधनों को लेकर योजना बनाने वालों के लिए यह जरूरी है कि आने वाले दिनों में वह भारतीय मौसम विभाग की ओर से मानसून को लेकर दिए जा रहे अपडेट पर जरूर ध्यान दें।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments