![]() |
अच्छी खबर || यूपी में अगले महीने तैयार हो जाएगा एक और लिंक एक्सप्रेस वे || पूर्वांचल के लिए और आसान हो जाएगा राजधानी लखनऊ का सफर |
Gorakhpur Link Express Way || Express Way In Up || उत्तर प्रदेश के लिए बहुत बड़ी और अच्छी खबर सामने आई है। यह खबर लिंक एक्सप्रेस वे से जुड़ी हुई है। आपको बता दें कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण अगस्त महीने तक पूरा हो जाने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो अगस्त महीने के आखिरी सप्ताह या उससे पहले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर वाहन फर्राटा भर सकते हैं। इस लिंक एक्सप्रेस वे के क्रियाशील हो जाने के बाद पूर्वांचल के गोरखपुर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया व अन्य आसपास के जिलों के लोगों के लिए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक का सफर बेहद आसान हो जाएगा। इस लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण पूर्वांचल के लाखों लोग कई महीने से कर रहे हैं।
खजनी में अंडरपास निर्माण का काम अंतिम चरण में
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण का काम यूपी एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) देख रही है। पिछले दिनों हुई एक बैठक में सामने आया कि गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर खजनी क्षेत्र में एक अंडरपास का निर्माण कार्य बाकी रह गया है। बताया जा रहा है कि, इसके एक से सवा महीने के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। लेकिन यह भी बात सामने आई है कि जब तक अंडरपास का निर्माण चल रहा है, उस समय भी वाहनों संचालन शुरू किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर अगस्त महीने में कभी भी वाहन चलने शुरू हो सकते हैं। यह उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी खुशखबरी है।
1774 करोड़ की है परियोजना
उत्तर प्रदेश में बन रहे बन रहे गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर 1774.09 करोड़ रुपये खर्च होने हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक 1 जुलाई तक गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना पर 1581.42 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। वही 8 जुलाई को शासन ने गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए 200 करोड रुपए और स्वीकृत कर दिए हैं। ऐसे में अब गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण में कोई अड़चन वाली बात नहीं रह गई है। ऐसे में अब यह बात स्पष्ट हो गई है कि अगले कुछ दिनों में गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वाहन तेजी के साथ फर्राटा भर सकते हैं। यह भी बता दें कि, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर वाहनों का संचालन लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही शुरू कर देने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन, जनवरी महीने में गोरखपुर जिले के खजनी तहसील के फरेनिया, छतियारी और भीटा गांव के पास अंडरपास प्रस्तावित हो गए। दरअसल इन दो अंडरपास के निर्माण को छोड़ दें, तो गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
इसलिए बेहद खास है गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे एनएच 27 के गोरखपुर बाईपास के जैतपुर से शुरू होगा। जैतपुर के आरंभ होकर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे आजमगढ़ के सालापुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे में मिल जाएगा। इस गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के आसपास 1250 एकड़ में औद्योगिक गलियारा भी बनाया जाएगा। इसकी खातिर भूमि अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे के बन जाने के बाद लखनऊ, आगरा व दिल्ली तक की यात्रा भी आसान हो जाएगी। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर 4 फ्लाईओवर व 5 बड़े पुलों का निर्माण किया जाना है। इसके अलावा 7 छोटे पुल बनेंगे। वहीं, बॉक्स पुलियों की संख्या 206 बताई जा रही है।
0 Comments