Comments

6/recent/ticker-posts

Maroon Color Sadiya || सुपर डुपर हिट हुआ मरून कलर सड़िया सांग || YouTube पर 15 करोड़ बार देखा गया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
maroon-color-sadiya-super-duper-hit-maroon-color-adiya-song-15-crore-views-youtube
Maroon Color Sadiya || सुपर डुपर हिट हुआ मरून कलर सड़िया सांग || YouTube पर 15 करोड़ बार देखा गया

Maroon Color Sadiya Fasal Movie Song || भोजपुरी फिल्मों की इस समय देश और दुनिया में तूती बोल रही है। भोजपुरी गाने मार्केट में आते ही सुपरहिट हो जा रहे हैं। शादी विवाह से लेकर तमाम जगहों पर भोजपुरी गानों की बोल खूब सुनाई देते हैं। इस बीच खबर आ रही है कि भोजपुरी फिल्म फसल का मशहूर गीत मरून कलर सड़िया सुपर डुपर हिट हो गया है। इस गाने ने दिनेश लाल उर्फ निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को भी एक बार फिर हिट साबित किया है। बता दें कि मौजूदा समय में मरून कलर सड़िया गाने को यूट्यूब पर 15 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। इसी से इस गाने की लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यूट्यूब पर 150 मिलियन व्यूज पार कर चुका सांग

Maroon Color Sadiya Song को भोजपुरी के फिल्मों के सुपरस्टार दिनेश लाल निरहुआ और युटुब कोई आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। हालांकि दोनों ने एक साथ कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। उनमें से अधिकांश फिल्में सुपरहिट साबित हुई हैं। ऐसे में जैसे ही उनके फैंस को यह पता लगता है कि दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे की फिल्म या गाना मार्केट में आ रहा है। तो उसके इंतजार में लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ मरून कलर सड़िया गाने के साथ भी हुआ। जैसे ही यह गाना मार्केट में आया वायरल हो गया। यह गाना फसल फिल्म का है। बता दें कि, केवल 3 महीने में ही इस गाने को 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यानी कि इस गाने को करीब 15 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

सुपर हिट साबित हो रही है भोजपुरी फिल्म फसल!

भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे पर मरून कलर सड़िया गाना फिल्माया गया है। इस गाने की लोकेशन एक खेत है, जिसमें गाने की धुन पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे डांस करते नजर आते हैं। इस गाने में निरहुआ ने धोती-कुर्ता पहन रखा है।वहीं, आम्रपाली दुबे ने मरून कलर की साड़ी पहन रखी है। गाने के साथ अभिनेता और अभिनेत्री की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब लुभा रही है। बताया जा रहा है कि गाने के लिरिक्स को प्यारे लाल यादव की ओर से लिखा गया है। यह गाना फसल फिल्म के लिए लिखा गया था। हर दिन यूट्यूब पर इस गाने को हजारों बार देखा जा रहा है। जिससे इस गाने की लोकप्रिय का अंदाजा आप बड़ी आसानी से लगा सकते हैं।

सोशल मीडिया पर खूब बन रहे रील

मरून कलर सड़िया गाने की लोकप्रिय का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश, बिहार समेत अन्य राज्यों में इस गाने पर रील बनाकर युवक युवतियां लोकप्रिय हो जा रहे हैं। यूट्यूब पर रील बनाने वाले युवा इस गाने पर जमकर थिरक रहे हैं। वह इस गाने पर रील बनाकर हिट भी हो रहे हैं। इस गाने के बोल के साथ रील बनाते ही उनकी रील वायरल हो जा रही है। जिसे सैकड़ों हजारों लोग पसंद कर रहे हैं। इसका उन्हें भी खूब फायदा मिल रहा है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर इस गाने को लेकर खूब कमेंट्स भी आ रहे हैं। दर्शकों और श्रोताओं का कहना है इस गाने को जितनी बार भी सुनते हैं उतना और सुनने को मन करता है। इस गाने से मन ही नहीं भर रहा है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments