![]() |
Basti News || बस्ती में आचार्य राम चन्द्र शुक्ल हिन्दी विवि की स्थापना को पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा |
Basti News || बस्ती मंडल मुख्यालय पर विवि स्थापना की पहल के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीराम चौहान ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।
बस्ती मंडल मुख्यालय पर बस्ती जनपद की माटी मे जन्मे हिन्दी साहित्य के महान साहित्यकार, समीक्षक व निबंधकार महान विभूति आचार्य रामचंद्र शुक्ल की स्मृति में एक विवि की स्थापना हो इसके लिए मुख्यमंत्री से आग्रह किया है। पत्र लिखकर विवि स्थापना की मांग पर विचार करने को कहा है। पत्र में लिखा है, माननीय मुख्यमंत्री जी हम आपका ध्यान जनपद शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार थे। उनकी द्वारा लिखी गई पुस्तकों में हिन्दी साहित्य का इतिहास प्रमुख है, जिसका हिन्दी पाठ्यक्रम को निर्धारित करने मे प्रमुख स्थान है।
उच्च शिक्षा की दृष्टि से बस्ती मण्डल मुख्यालय होता हुआ भी एक विवि की स्थापना से अभी तक अछूता है आचार्य शुक्ल के हिन्दी जगत मे उल्लेखनीय योगदान के चलते उनकी स्मृति मे महात्मा गांधी हिंदी विवि वर्धा की तर्ज़ पर बस्ती मे भी आचार्य राम चंद्र शुक्ल हिंदी विवि की स्थापना हो सके तो यह एक महान कदम होगा।
0 Comments