![]() |
Basti News || बस्ती में अगले सप्ताह बदलेगा मौसम || हो सकती है झमाझम बारिश || इसके बाद हो जाएगी मानसून की विदाई |
Up Rain Alert || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश में मानसून अभी भी ठहरा हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और बुंदेलखंड के कुछ इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश से बाढ़ जैसे हालात हैं। लेकिन वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों पर नजर डालें, तो यहां इन दिनों बारिश का दौर थमा हुआ है। बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर और इसके आसपास के जिलों में पिछले तीन-चार दिनों से बारिश की एक बूंद भी नहीं पड़ी है। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। ऐसे में उमस भरी गर्मी का दौर एक बार फिर शुरू होता दिख रहा है। हालांकि मौसम विभाग की ओर से यह संभावना व्यक्त की गई है कि अगले सप्ताह यानी 25 सितंबर के बाद पूर्वांचल में भी मौसम बदल सकता है। हालांकि माना यह भी जा रहा है कि इस दौरान छिटपुट वर्षा के साथ मानसून की विदाई भी उत्तर प्रदेश से हो सकती है।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश से मुश्किल भरे हालात
उत्तर प्रदेश में मानसून अभी भी सक्रिय अवस्था में मौजूद है। हालांकि माना जाता है कि 17 सितंबर के बाद मानसून की विदाई हो जाती है। लेकिन इस बार स्थिति कुछ अलग देखने को मिल रही है। 17 सितंबर की तारीख बीत जाने के बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हो रही है। झांसी, ललितपुर, लखीमपुर, आगरा, मेरठ, मथुरा, सोनभद्र, मिर्जापुर समेत कई ऐसे जिले हैं। जहां बारिश से हालात मुश्किल भरे हो गए हैं। शहरी इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी हुई है। तो वहीं नदिया भी उफान पर हैं। वहीं, बुंदेलखंड के भी कुछ इलाकों में बारिश का दौर जारी है। इस वजह से लोग परेशान नजर आ रहे हैं। हालांकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में हालात इसके बिलकुल उलट हैं। यहां नदियां उफान पर हैं, लेकिन बारिश का नामोनिशान नहीं है।
आ गया है मानसून की विदाई का वक्त
मौसम विभाग और मौसम के बारे में जानकारी देने वाली एक वेबसाइट के आने वाले एक पखवाड़े के पूर्वानुमान पर गौर करें तो मानसून अगले 1 सप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत से विदाई लेने की स्थिति में आ सकता है। हालांकि ऐसी स्थिति बनने के लिए कई और कारण का होना जरूरी है। जिसे लेकर अभी सटीक तौर पर कुछ भी कह पाना जल्दबाजी होगा। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में मानसून का क्या रुख रहने वाला है और उसकी विदाई कब होगी। इसे लेकर अगले एक सप्ताह के दौरान की परिस्थितियों पर गौर करने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल अगर उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में अगले सप्ताह तक मौसम में बदलाव होता है तो तापमान में भी गिरावट होने की उम्मीद रहेगी। इससे मौसम एक बार फिर खुशनुमा हो जाएगा। फिलहाल अभी 3 से 4 दिन तक उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बारिश होने की उम्मीद न के बराबर है। लेकिन मौसम के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि कब बारिश हो जाए और कब धूप खिल जाए।
खबर अपडेट हो रही है...
0 Comments