Harsha Sai Kaun Hai: यूट्यूब पर शॉर्ट्स वीडियो देखते हुए अक्सर गरीबों में लाखों रुपये बांटते हुए अपने एक युवा को देखा होगा। इस शख़्स ने हजारों गरीबों की जिंदगी बदल दी है। दक्षिण भारत में यह युवा लोकप्रियता की बुलंदियों पर हैं। वहां के गरीब लोग जिनकी उन्होंने जिंदगी बदल दी है वह उन्हें भगवान कहने से भी नहीं चूकते हैं। इसी शख्स का नाम है हर्ष साईं। हर्ष साईं एक प्रसिद्ध यूट्यूबर और परोपकार करने वाले हैं। उनका अपना यूट्यूब चैनल है, जिसका नाम हर्ष साईं: फॉर यू तेलगु है।
साल 2018 में लांच किया अपना यूट्यूब चैनल
यह यूट्यूब चैनल साल 2018 में लांच किया गया था। शुरुआत में वह डाइट यानी आहार, वेट लॉस यानी वजन घटाने और लोककल्याण आदि कार्यों का वीडियो बनाकर अपने यूट्यूब चैनल पर डालते थे। कालांतर में, हर्ष साईं ने कई फिल्में भी बनाईं। बाद में उन्होंने गरीबों में पैसे दान करके और दूर-दराज के स्थानों में गरीब व्यक्तियों की इच्छाओं को पूरा करने का काम शुरू किया। बताया जाता है उन्होंने एक निःशुल्क गैस स्टेशन बनवाया, एक नाई के लिए आवास तक बनवा दिया। यही नहीं गरीब लोगों को ताज पैलेस तक पहुंचाया जहां वह सपने में भी जाने के बारे में नहीं सोच सकते थे।
7.87 मिलियन से अधिक हैं सब्सक्राइबर
जो लोग उनकी वीडियो देखते हैं और उनके चैनल को सब्सक्राइब कर लेते हैं, वह उनके बहुत कुछ कर देते हैं। सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार अब तक उनके 7.87 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर हो चुके हैं। इतना ही नहीं उनके अधिकांश वीडियो को देश और दुनिया में 10 मिलियन या इससे अधिक बार देखा जा चुका है। हर्षा बहुत थोड़े ही दिनों में दक्षिण भारत के शीर्ष YouTuber के रूप में प्रसिद्ध हो गए हैं। इतना ही नहीं वह पहले भारतीय You Tuber हैं, जिन्होंने हिंदी, अंग्रेजी सहित विभिन्न भाषाओं में लोकप्रियता हासिल की है। तेलुगु में प्रसिद्ध होने के बाद अब हर्ष साईं ने अन्य भाषाओं में यूट्यूब चैनल लांच कर दिया है।
कौन हैं हर्षा साईं, क्या है उपलब्धि
हर्षा साईं सामाजिक कार्यकर्ता के साथ अभिनेता और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं। सोशल मीडिया पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार वह रन, पागल और अंजनी पुत्रुदु समेत कई तमिल फिल्मों और टीवी श्रृंखलाओं में भी काम कर चुके हैं। लेकिन जिस बात ने उन्हें लोकप्रियता के शिखर पर पहुंचा दिया वह उनके द्वारा किया जाने वाला परोपकार है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर डालते ही लोग उसके दीवाने हो जाते हैं। हर्ष साईं ने 2019 या 2020 के आसपास YouTube पर अपना वीडियो डालना शुरू किया था। लेकिन आज के समय में उनके पास तमिल, तेलुगु के साथ हिंदी सामग्री वाले 10 से अधिक सोशल मीडिया चैनल हैं।
हर्षा साई आयु और प्रारंभिक जीवन
हर्षा साई की करीब 28 साल है। उनका जन्म 13 नवंबर 1995 को हैदराबाद, तेलंगाना में हुआ है। हर्ष की पूरी शिक्षा विज्ञान भारती स्कूल में हुई है। उच्च शिक्षा के लिए हर्षा साईं ने GITAM विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। वह कंप्यूटर साइंस में बीटेक हैं। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद हर्षा साईं ने यूट्यूब वीडियो बनाना शुरू कर दिया। यह वीडियो उनके द्वारा गरीबों को मदद पहुंचाने वाले होते थे, जिन्होंने हर्षा साईं को चंद दिनों में ही लोकप्रिय बना दिया। बिना किसी स्वार्थ के उनके द्वारा किए गए उपकार और मदद की वजह से वह सच्चे नायक के रूप में पूरे भारत में लोकप्रिय हो गए हैं।
वह लोगों की मदद कर जीने का देते हैं हौसला
हर्षा साईं गरीब लोगों की निस्वार्थ मदद कर लोकप्रिय हुए हैं। उन्हें लोग भगवान का दर्जा देते हैं। ऐसे समय जब कोई अपने भाई-परिवार के सदस्य की मदद के लिए आगे नहीं आता वह राह चलते लोगों को हजारों-लाखों रुपये बांट देते हैं। कहा जाता है कि हर्ष साईं निर्धनों और अमीरों दोनों की सहायता करने से पीछे नहीं हटते हैं। हर्ष साईं जरूरतमंद व्यक्तियों को पैसे देने के साथ उन्हें कोई छोटा-मोटा काम शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देते हैं और भविष्य में उनका हालचाल भी लेते रहते हैं। इन्हीं लोगों की मदद का वीडियो बनाकर वह अपने यूट्यूब और इंस्टाग्राम चैनलों पर अपलोड करते हैं, जिससे उनकी कमाई होती है और फिर मिली रकम को बांटने निकल पड़ते हैं।
मुफ्त बांटते हैं पेट्रोल, ताज में खिलाया खाना
हर्षा साईं ऐसे ही लोकप्रिय नहीं हुए, उनके कुछ काम लोगों के दिलों को छू जाते हैं। बताया जाता है कि एक बार साईं ने एक पेट्रोल पंप पर मुफ्त पेट्रोल की आपूर्ति की शुरुआत की थी। यही नहीं जिस ताज सरीखे होटल में गरीबों को आज भी प्रवेश नहीं मिलता है, वहां उन्होंने सैकड़ों गरीबों को मुफ्त में खाना खिलाया। ऐसे कई आश्चर्य जनक कार्य के वीडियो सोशल मीडिया पर उन्हें रियल हीरो बनाते हैं। स्रोत: सोशल मीडिया
0 Comments