Comments

6/recent/ticker-posts

सुभाष चंद्र चौबे अध्यक्ष, संतोष कुमार शुक्ल मंत्री निर्वाचित

सुभाष चंद्र चौबे अध्यक्ष, संतोष कुमार शुक्ल मंत्री निर्वाचित
- द्विवार्षिक अधिवेशन में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा
बस्ती वार्ता। उत्तर प्रदेश राजस्व निरीक्षक संघ के जनपद शाखा के द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को तहसील सभागार में सुभाष चंद्र चौबे अध्यक्ष व सन्तोष कुमार शुक्ल को मंत्री चुना गया। वहीं, रामकुमार लाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, शिव नरायन को कनिष्ठ उपाध्यक्ष,  विद्यासागर वर्मा को उप मंत्री, कृष्ण गोपाल पाण्डेय को संगठन मंत्री,  दिनेश चन्द्र पाण्डेय को कोषाध्यक्ष, सुभाष चन्द्र यादव को सम्प्रेक्षक चुना गया।
ब्रम्हानंद पाठक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए अधिवेशन में वक्ताओं ने राजस्व निरीक्षकों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और एकजुटता बनाए रखते हुए पुरानी पेंशन बहाली पर जोर दिया। दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री तौलू प्रसाद की देख रेख में पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। इससे पूर्व अधिवेशन का उद्घाटन करते हुये उप जिलाधिकारी सदर विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी एक दूसरे के पूरक है, संगठन का उद्देश्य लोगों तक बेहतर सेवा पहुंचाने का भी माध्यम होना चाहिये।
अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष मस्तराम वर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल, महामंत्री तौलू प्रसाद आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments