Basti News || 16 संस्कार और 16 श्रृंगार || मानव की सभी समस्याओं का निदान है वेद और वैदिक संस्कृति
![]() |
Basti News || 16 संस्कार और 16 श्रृंगार || मानव की सभी समस्याओं का निदान है वेद और वैदिक संस्कृति |
Basti News || आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा आयोजित श्रावणी उपाकर्म में वेद प्रचार सप्ताह के अंतर्गत श्री जगदेव प्रसाद चौधरी ज्ञानमती देवी इंटर कॉलेज कटया मंझरिया विक्रम बस्ती में बच्चों और शिक्षकों के बीच वेद प्रचार कार्यक्रम किया गया जिसमें सभी विद्यार्थियों को 16 संस्कारों और 16 श्रृंगारों के बारे में जानकारी दी गई।
यह जानकारी देते हुए प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि मानव की सभी समस्याओं का निदान वेद और वैदिक संस्कृति है। इस अवसर पर स्वामी श्रद्धानंद ने बच्चों को अपनी बुद्धि तीव्र करने के लिए गायत्री मंत्र के जप का उपदेश किया। सुरेंद्र आर्य ने बच्चों को परा और अपरा विद्या के बारे में बताते हुए प्रेरक भजन सुनाया।
आचार्य विश्वव्रत ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कारों से हमारा गुण और मूल्य कई गुना बढ़ जाता है जैसे दूध गर्म करने पर आयु बढ़ जाती है। दही बनाने पर गुण और घी बनाने पर उसका मूल्य कई गुना बढ़ जाता है। मन हमारा बहुत गतिमान है। एक क्षण में पूरी दुनिया का चक्कर लगाकर हमारे पास आ जाता है। परंतु परमात्मा मन की गति से भी तीव्र कार्य करता है। वह हर कण में विद्यमान है और हर क्षण अरबों जीवात्माओं के आवागमन की व्यवस्था करता है, इसलिए परमात्मा को अपने साथ महसूस करते हुए अध्ययन किया जाए तो हमारी बुद्धि कुशाग्र हो जाती है जिससे कठिन से कठिन विषयों को सरलता से ग्रहण कर सकते हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राम गिरीश चौधरी ने अतिथियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए संस्कारों की शिक्षा की अनिवार्यता पर बल दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डायरेक्टर राजेश चौधरी, रमेश वर्मा, संदीप सिंह, दीक्षा यादव, विजेता मिश्रा, अनुपमा चौधरी, ज्योति, श्रेया, विकास चौधरी, बृजेश यादव सहित विद्यालय के बालक बालिकाएं शामिल रहीं।
0 Comments