Basti News: आज का राशिफल 09 अक्तूबर 2023। Aaj ka Rashifal 09 October 2023 (Horoscope Today) जानिए 09 अक्टूबर दिन सोमवार का राशिफल सूर्य, बुध और मंगल कन्या राशि में, गुरु और शनि की वक्री चाल से ये राशि वाले रहें सावधान, पढ़ें आज का राशिफल। Basti News In Hindi।
राशिफल
मेष: महत्वपूर्ण कार्यों को दोपहर तक निपटा लें। इसके बाद परिस्थितियां प्रतिकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य मध्यम हो जाएगा। प्रेम मध्यम चल रहा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक समय कहा जाएगा। मां काली की आराधना करते रहें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ: अच्छी स्थिति है। बस स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम, व्यापार और संतान अच्छी स्थिति में दिख रहे हैं। सफेद वस्तु पास रखें।
मिथुन: स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम भी मध्यम चलेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक चलते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में थोड़ा डिस्टर्ब फील करेंगे। विचलित न हों। चीजें आपके पक्ष में होंगी। मां काली की आराधना करते रहें।
कर्क: स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम में तू-तू, मैं-मैं, कलह से बचें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बजरंग बली की आराधना करते रहें।
सिंह: स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम चल रही है। घर में कलह की स्थिति बन रही है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आपका भी रक्तचाप अनियमित हो सकता है। ध्यान रखें। बजरंग बाण का पाठ करें। बजरंग बली की आराधना करें।
कन्या: स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम की स्थिति ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। थोड़ा रुक-रुक कर काम चलेगा लेकिन ठीक चल रहे हैं। शनिदेव की आराधना करते रहें।
तुला: स्वास्थ्य मध्यम चल रहा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति सही कही जाएगी लेकिन स्पीड थोड़ी कम रहेगी। लाल वस्तु दान करें। बजरंग बली की आराधना करें।
वृश्चिक: नरम गरम बना रहेगा। बहुत अच्छी या बुरी स्थिति नहीं रहेगी। फिर भी स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चलेंगे आप। सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
धनु: मन परेशान रहेगा, खर्च को लेकर। स्वास्थ्य भी बहुत साथ नहीं देगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। बजरंग बाण का पाठ करें। पीला तिलक लगाएं।
मकर: आर्थिक मामले सुलझेंगे। अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। रुका धन वापस मिलेगा। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चलेंगे। लाल वस्तु का दान करें।
कुंभ: व्यापारिक दृष्टिकोण से सही समय होगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट-कचहरी में कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम मध्यम, व्यापार अच्छा। कोई भी लाल वस्तु बजरंग बली के मंदिर में दान करना आपके लिए अच्छा होगा।
मीन: जोखिम से उबर चुके हैं। धीरे-धीरे अच्छे दिनों की ओर बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य फिर भी मध्यम दिख रहा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी होगी। संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
Click Here👎
👉Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं न करें यह काम
👉UP Green Field Express way से बस्ती, अयोध्या समेत उत्तर प्रदेश के 22 जिलों को मिलेगी रफ्तार
👉Shardiya Navratri 2023: जानें आरंभ तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत कैलेंडर
0 Comments