बस्ती (यूपी)। उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए 10 नवंबर तक आवेदन लिए जाएंगे। वहीं, वर्ष 2023-24 में ‘‘गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार‘‘ के लिए भी प्रस्ताव/आवेदन आमंत्रित है।
यह जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा जनपद के ऐसे ख्यातिलब्ध महानुभावों, जिन्होंने शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत (गायन,वादन, नृत्य), ललित कलाएं, नाट्य विधाओं, फिल्म व मीडिया, समाज सेवा, समाज कल्याण, युवा कल्याण, महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण तथा कृषि, उद्यान, दुग्ध विकास, गोसेवा, पशुपालन, वन एवं वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कौशल विकास, रोजगार सृजन, स्वावलंबन तथा अन्य क्षेत्रों शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी खेल आदि में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया हो, को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा।
सीडीओ ने बताया कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के रूप में चयनित/पुरस्कृत कलाकार/महानुभावों को 11 लाख रुपए नगद धनराशि, अंग वस्त्र एवं ताम्र वस्त्र/मोमेंटो भेंट स्वरूप प्रदान किया जाएगा। अतः जनपद के पात्र इच्छुक महानुभाव उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान प्राप्त करने के लिए निदेशक, संस्कृति निदेशालय उ.प्र. के कार्यालय में आनलाइन/आफलाइन आवेदन कर सकते हैं। आनलाइन आवेदन हेतु वेबसाइट www.upculture.up.nic.in/higauravsamman पर कर सकते हैं। उसके अलावा संबंधित उप जिलाधिकारी एवं खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में भी आवेदन दिया जा सकता है।
गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार‘‘ के लिए जानकारी देते हुए मुख्य विकास अधिकारी जयदेव सीएस ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा गुरू गोविन्द सिंह के जन्मदिवस पर गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार प्रदान किये जाने की व्यवस्था की गयी है, जिसमें एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
आवेदक भारत का मूल नागरिक हो, उत्तर प्रदेश राज्य की सीमा के भीतर पुरस्कार पर विचार किये जाने के वर्ष में सामान्यतया निवास करता रहा हो, मानवाधिकार, सामाजिक न्याय व राष्ट्रीय एकीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान रहा हो तथा गुरू गोविन्द सिंह राष्ट्रीय एकता पुरस्कार योजना के अधीन पूर्व में इस राज्य सरकार द्वारा पुरस्कार न दिया गया हो, ऐसे व्यक्ति/नागरिक अर्ह रखने वाले पुरस्कार हेतु पात्र होंगे। बताया कि एक सप्ताह के भीतर आवेदक आवेदन पत्र संबंधित उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, खण्ड विकास अधिकारी कार्याल्य में उपलब्ध करा सकते है। उल्लेखनीय है कि गुरू गोविन्द सिंह के जन्मदिन 05 जनवरी को यह पुरस्कार दिया जाता है।
Click Here👎
👉White Hair: इस तत्व की कमी से सफेद होते हैं बाल, दस घरेलू चीजों में होता है भरपूर
👉Chandra Grahan 2023: इस दिन लगेगा 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं न करें यह काम
0 Comments