Comments

6/recent/ticker-posts

Aaj ka Rashifal 17 January 2024 ( Horoscope Today) आज का राशिफल 17 जनवरी 2024। जानिए 17 जनवरी 2024 दिन बुधवार का राशिफल

Aaj ka Rashifal 17 January 2024 ( Horoscope Today) आज का राशिफल 17 जनवरी 2024। जानिए 17 जनवरी 2024 दिन बुधवार का राशिफल हमारे साथ क्या कहते हैं आज आपके चमकते भाग्य के सितारे, बदल रहे हैं ग्रहों के योग जानिए मेष से लेकर मीन तक अपने राशियों का हाल

aaj-ka-rashifal

राशिफल

मेष: स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से अच्‍छी स्थिति है। आगे बढ़ रहे हैं। संतान और प्रेम पर थोड़ा ध्‍यान रखना पड़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। सूर्यदेव को जल देते रहें।

वृषभ: अपने स्‍वास्‍थ्‍य और बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति भी बहूत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापार ठीक चल रहा है। मां काली की आराधना करें। मन अशांत रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

मिथुन: स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। बहुत ध्‍यान देकर आगे बढ़ें। बच्‍चों की सेहत और प्रेम में तू-तू, मैं-मैं दिख रही है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। जीवन में शुभता बरकरार रहेगी। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से बेकार के वाद-विवाद से बचें। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। पीली वस्‍तु का दान करते रहें।

कर्क: ऐसे तो किसी बड़ी परेशानी की स्थिति नहीं है लेकिन इम्‍यून सिस्‍टम थोड़ा लो है। कमजोरी महसूस होगी। शक्ति की कमी महसूस होगी। प्रेम में दूरियों और संतान के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर मन परेशान हो सकता है। मन परेशान हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें। बजरंग बली की आराधना करते रहें। संभव हो तो भगवान शिव का जलाभिषेक करें।

सिंह: आय में आशातीत सफलता मिलेगी लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य अभी बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति बहूत अच्‍छी है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के मनोभाव हो सकते हैं। मित्रों का सहयेाग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे। भगवान विष्‍णु की आराधना करते रहें। पीली वस्‍तु पास रखें।

कन्‍या: स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। अभी भाग्‍य पर भरोसा नहीं किया जा सकता। परिणाम पाने के लिए अत्‍यधिक कर्म करना पड़ेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यवसायिक स्थिति आपकी रुक-रुककर आगे बढ़ती रहेगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। संयत रहें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भवन सुख में वृद्धि होगी। शनिदेव की आराधना करते रहें।

तुला: स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। कोई रिस्‍क न लें। बचाव पक्ष कमजोर है। प्रेम की स्थिति सही है। व्‍यापार भी सही चलता रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है। कार्यभार बढ़ सकता है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। शनिदेव की आराधना करते रहें।

वृश्चिक: स्‍वास्‍थ्य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है। बस एक दिन जोखिम भरा है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी तरह से शारीरिक जोखिम न लें। लाल वस्तु पास रखें। मानसिक शांति के लिए प्रयास करें। बातचीत में संतुलित रहें। कारोबार पर समुचित ध्यान दें। बाधाएं बढ़ेंगी। बजरंग बली की आराधना करें।

धनु: सुखद समय है। जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की भी स्थिति अब बहुत अच्‍छी हो गई है। समीपता आ गई है। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के भाव रहेंगे। किसी पुराने मित्र से दोबारा मुलाकात हो सकती है। लाल वस्‍तु का दान करें।

apni-basti


मकर: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। व्‍यापारिक और संतान के दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। फिर भी आप चीजों को मैनेज कर लेंगे। बहत जल्‍द बहुत अच्‍छा हो भी जाएगा। मां काली की आराधना करते रहें।

कुंभ: मन व्‍यथित रहेगा। बेचैनी इस समय बढ़ी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। प्रेम और संतान को लेकर मन बहुत व्‍यग्र रहेगा। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार में निवेश कर सकते हैं। गणेश जी की आराधना करते रहें।

मीन: स्थिति ठीक कही जाएगी लेकिन कलह से बचना है। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्‍यापारिक लाभ होता रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। माता की सेहत का ध्यान रखें। हरी वस्‍तु का दान करें।

ज्योतिषाचार्य पंडित देवस्य मिश्र

मो. न . 9628203064, 8948895542

ऑनलाइन शॉपिंग यानी विकसित होते भारत का बाजार, जहां एक क्लिक पर मिल रहे पसंदीदा सामान


Post a Comment

0 Comments