आज का राशिफल 23 जनवरी दिन मंगलवार 2024। Aaj ka Rashifal tuesday 23 January 2024। today horoscope। आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 23 जनवरी दिन मंगलवार 2024। Aaj ka Rashifal tuesday 23 January 2024। today horoscope। आज का दैनिक राशिफल हमारे साथ

aaj-ka-rashifal

राशिफल

मेष: शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे लेकिन छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। थोड़ा डिस्‍टर्बिंग समय है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति मध्‍यम बनी रहेगी। कोई खराबी नहीं है लेकिन थोड़ा डिस्‍टर्बिंग कहा जाएगा। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्‍छी रहेगी। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से उत्‍तम समय है। हरी वस्‍तु का दान करें। मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

वृषभ: स्‍वास्‍थ्‍य, बच्‍चों की सेहत और प्रेम पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक स्थिति अच्‍छी है। अच्‍छी चलेगी। भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। गणेश जी की आराधना करते रहें। मानसिक शांति तो रहेगी, परंतु आत्मविश्वास में कमी भी रहेगी। नकारात्मक विचारों से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।

मिथुन: अपने और संतान के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। घरेलू कलह की आशंका है। हालांकि भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी। व्‍यवसायिक स्थिति पहले से काफी बेहतर है। गणेश जी की आराधना करते रहें। हरी वस्‍तु पास रखें। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अधिकारियों से व्यर्थ के विवाद से बचें। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के साधन बन सकते हैं। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। कारोबार पर ध्यान दें।

कर्क: पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति सुधरेगी। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति थोड़ी मध्‍यम है लेकिन कोई परेशानी की बात नहीं है। हरी वस्‍तु का दान करें। मन परेशान रहेगा। संयत रहें। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है। वाहन सुख में कमी आ सकती है, रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

सिंह: स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति पहले से काफी बेहतर है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्‍छी स्थिति है आपकी। आर्थिक मामले सुलझेंगे लेकिन अभी निवेश करने से बचें। पीली वस्‍तु पास रखें। वाणी में मधुरता तो रहेगी, परंतु मन अशांत भी हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। मन में निराशा हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ सकती है। खर्च अधिक रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

कन्‍या: सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में भी थोड़ी राहत मिली है आपको। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। बिल्‍कुल एक सुखद और खुशहाल दिन कहा जाएगा। हरी वस्‍तु पास रखें। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के मनोभाव हो सकते हैं। आत्मविश्वास से तो लबरेज रहेंगे, परंतु मन में नकारात्मक विचारों से बचने की कोशिश करें। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। नौकरी में अधिकारियों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

तुला: स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। मन थोड़ा परेशान हो सकता है। चिंतित बने रहेंगे। चीजों को ओवरथिंक करेंगे जिससे मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता भी परेशान करेगी। प्रेम, व्‍यापार, संतान का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। हरी वस्‍तु पास रखें। मन अशांत हो सकता है। शैक्षिक और शोधादि कार्यों के सुखद नतीजे मिलेंगे। मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। मित्रों से व्यर्थ के विवाद से बचें। कारोबार में आय में वृद्धि होगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ है। हरी वस्‍तु का दान करें। मन परेशान रहेगा। बातचीत में संतुलित रहें। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि होगी, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

धनु: शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्‍चाधिकारी प्रसन्‍न होंगे। अच्‍छी स्थिति दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य में भी लाभ है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ हो गया है। हरी वस्‍तु का दान करें। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। लेखनादि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। कुटुम्ब में किसी बुजुर्ग से धन प्राप्त हो सकता है।

मकर: भाग्‍य साथ देगा। भाग्‍यवश भी कुछ काम बनेगा। हालांकि अभी संतान, प्रेम और व्‍यापार मध्‍यम गति से चल रहा है। फिर भी थोड़ी सी राहत मिल सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। चीजें अभी मध्‍यम हैं लेकिन मध्‍यम से उत्‍तम की ओर बढ़ चुकी हैं। गणेश जी की आराधना करते रहें। संयत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। घर-परिवार में शांति के लिए प्रयास करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है। परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा।

apni-basti

कुंभ: जोखिम बना हुआ है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। संतान और प्रेम पर भी ध्‍यान देने की जरूरत है। व्‍यापार आपका सही चलता रहेगा। गणेश जी की आराधना करते रहें। हरी वस्‍तु पास रखें। मन परेशान हो सकता है। संयत रहें। क्रोध व आवेश के अतिरेक से बचें। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें। कारोबार में निवेश कर सकते हैं।

मीन: जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर रहेगा। प्रफुल्लित सा जीवन व्‍यतीत करेंगे। व्‍यापार भी सही दिख रहा है। हरी वस्‍तु का दान करें। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के भाव मन में हो सकते हैं, परंतु परिवार में शांति के लिए प्रयास करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

पंडित देवस्य मिश्र, ज्योतिषाचार्य

सम्पर्क सूत्र: 9628203064, 8948895542, 7565092000

Post a Comment

Previous Post Next Post