Bharat jodo nyay yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में विकास क्षेत्रों में यात्रा निकालेगी कांग्रेस

Bharat jodo nyay yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समर्थन में विकास क्षेत्रों में यात्रा निकालेगी कांग्रेस
बस्ती (यूपी)। 26 से 30 जनवरी के बीच जनपद के सभी विकास क्षेत्रों में ध्वज वंदन होगा और भारत जोडो न्याय यात्रा के समर्थन में यात्रा निकाली जायेगी। इसका समापन 30 जनवरी को जनपद मुख्यालय पर होगा।
कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि इस सम्बन्ध में ब्लाक अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। यात्रा के दौरान पार्टी कार्यकर्ता आम जनमानस को यह बताने का प्रयास करेंगे कि भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक, आर्थिक व सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जनता की आवाज है। मौजूदा राजनीतिक परिवेश बहुत दूषित हो चुका है, ऐसे में हर व्यक्ति को अपने अधिकारों एवं न्याय के लिये उठकर खड़ा होना होगा, वरना सत्ता के अहंकार में डूबी सरकारें जन अधिकार छीनने में कोई कसर नही छोड़ेंंगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post