Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। first phase के election में उत्तर प्रदेश की भी आठ सीटों के लिए मतदान हो रहा है। पहले चरण में 8 जिलों की आठ लोकसभा सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतदान से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
इन जिलों में हो रही वोटिंग
जिन जिलों में पहले चरण में मतदान हो रहा है। उसमें सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत जिले और यहां की लोकसभा सीटें शामिल हैं।
80 प्रत्याशी मैदान में, 1.44 करोड़ वोटर
यूपी में लोकसभा की 8 सीटों पर पहले फेज की वोटिंग चल रही है, वहां इन सीटों पर 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। 1.44 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।
कहां कौन आजमा रहा है किस्मत
यूपी की जिन आठ सीट पर पहले फेज में मतदान हो रहा है, उसमें चुनावी 2 मंत्री और सांसद भी हैं। 80 उम्मीदवारों में सिर्फ 6 कैंडिडेट महिला हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा।
हाई प्रोफाइल सीट का माहौल
हाई प्रोफाइल सीट के रूप में पीलीभीत, रामपुर, मुजफ्फरनगर शामिल है। पीलीभीत में वरुण गांधी का टिकट कटने के बाद भाजपा ने योगी सरकार में मंत्री जितिन प्रसाद पर भरोसा जताया है। उनके सामने चुनाव में सपा प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार हैं।
मुजफ्फरनगर में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान चुनाव मैदान में हैं। वहीं सपा से हरेंद्र मलिक चुनावी मैदान में हैं।
आजम खान का गढ़ कहे जाने वाले रामपुर में पहली बार आजम के परिवार का सदस्य चुनाव नहीं लड़ रहा है। सपा ने दिल्ली की जामा मस्जिद के इमाम मोहिबुल्लाह नदवी उम्मीदवार हैं तो भाजपा ने धनश्याम लोधी पर दांव लगाया है।
इसे भी जानिए
लोकसभा चुनाव 2019 में पहले चरण की 8 में 3 भाजपा, 3 बसपा और 2 सीट सपा के खाते में गई थी। पहले चरण की आठ सीटों पर कुल 80 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 6 महिला उम्मीदवार हैं।
0 Comments