Comments

6/recent/ticker-posts

Loan New Rules: RBI ने लोन के नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से हो रहा लागू, जानें क्या है खास

loan-new-rules

Loan New Rules 2024: कारोबार या फिर अन्य किसी कार्य के लिए ऋण (loan) लेने प्लानिंग कर रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए महत्वपूर्ण है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक rbi की ओर से ऋण के लिए नया नियम New Loan Rules लागू कर रहा है। इस नियम के लागू हो जाने के बाद अगर आप लोन लेने के लिए जातें हैं तो यह नियम प्रभावी होगा। जिसका पालन करना होगा। RBI की ओर से New Loan Rules के बारे में दी गई आधिकारिक जानकारी दी गई है। साथ ही आरबीआई के तहत आने वाले बैंकों को दिशा निर्देश जारी किए जा चुके है। यहां हम जानेंगे कि लोन लेने वालों के लिए क्या नया लोन नियम क्या होगा और इसके लागू होने की तिथि क्या है?

एक अक्तूबर से लागू होगा नया नियम

आरबीआई का नया नियम New Loan Rules 1 अक्तूबर से लागू होगा। भारतीय रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी गई है। जिसमें बताया गया है कि आगामी 1 अक्तूबर 2024 से New Loan Rules लागू हो जाएगा। इसी जानकारी के आधार पर अगर आप आप 1 अक्तूबर 2024 या इसके बाद लोन लेना चाहते हैं, तो आपको न्यू लोन रूल के आधार पर लोन मिल सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से यह बयान जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि, बैंकों (Banks) और एनबीएफसी (NBFC) को 1 अक्तूबर 2024 से रिटेल और MSME लोन के नियमों में बदलाव किया जाना है।

KFS क्या है? New Loan Rule से क्या है संबंध

1 अक्तूबर 2024 से होने वाले लोन के नए नियमों में बदलाव के तहत ग्राहकों को पूरी तरह से ब्याज के साथ अन्य लागत और लोन समझौते के बारे में पारदर्शिता के साथ पूरी जानकारी दी जाएगी। इसीलिए इसे KFS कहा गया है। इसके साथ महत्वपूर्ण जानकारी यह भी चर्चा में है कि लोन के नए नियम लागू होने के बाद से RBI द्वारा ऐसी व्यवस्था की जा सकती है, जिसके अनुसार बैंक द्वारा ग्राहक की मर्जी के बिना लोन संबंधित कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज उससे नहीं ले पाएगा।

Post a Comment

0 Comments