Comments

6/recent/ticker-posts

Basti से बड़ी खबर || बस्ती में 20 को गरजेंगे अखिलेश यादव || तैयारियों में जुटे सपाई

big-news-from-basti-akhilesh-yadav-will-roar-in-basti-on-20-may-sp-busy-in-preparations
Basti से बड़ी खबर || बस्ती में 20 को गरजेंगे अखिलेश यादव || तैयारियों में जुटे सपाई

Basti Up Loksabha Election || बस्ती में राजनीतिक तापमान शीर्ष पर है। बृहस्पतिवार यानी 20 मई को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बस्ती आ रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार राम प्रसाद चौधरी के पक्ष में लोगों से समर्थन मांगेंगे। समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष व सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।

काफी अहम मानी जा रही बस्ती लोकसभा सीट

पूर्वांचल की अहम सीटों में शुमार बस्ती लोकसभा सीट पर सभी दलों की पैनी निगाह है। इंडिया गठबंधन और बहुजन समाज पार्टी भाजपा की राह को मुश्किल बनाने में जुटी हुई है। ऐसे में 20 मई को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का कार्यक्रम बेहद मायने रखेगा। सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जनसभा को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ता दिन-रात एक किए हुए हैं।

Post a Comment

0 Comments