Basti News || RO ARO Examination 2025 || बस्ती में सकुशल संपन्न हुई आरओ एआरओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा
![]() |
Basti News || RO ARO Examination 2025 || बस्ती में सकुशल संपन्न हुई आरओ एआरओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा |
Basti News || बस्ती जनपद में रविवार आरओ एआरओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल, जिलाधिकारी बस्ती एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती ने आरओ एआरओ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही परीक्षा ड्यूटी पर लगे प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से मण्डलायुक्त बस्ती मण्डल बस्ती अखिलेश सिंह, जिलाधिकारी बस्ती रवीश गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों (शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज,बेगम खैर इंटर कॉलेज, महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय बस्ती) का संयुक्त निरीक्षण किया गया एवं सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
इसी क्रम में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी / सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से अपर जिलाधिकारी बस्ती प्रतिपाल सिंह चौहान एवं अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओम प्रकाश सिंह ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों (शिवहर्ष किसान डिग्री कॉलेज, ओमनी इण्टरनेशनल स्कुल आदि) का निरीक्षण किया गया एवं सम्बंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
0 Comments