![]() |
Basti News || बस्ती में बस ट्रक की टक्कर || हादसे में 8 लोग जख्मी |
Basti News: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के गोरखपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस्ती में बड़ा हादसा हो गया। नेशनल हाईवे 28 पर फुटहिया फ्लाईओवर के पास यह भीषण सड़क हादसा हुआ है। संतकबीरनगर के सरैया नवीन मंडी खलीलाबाद से अयोध्या के लिए जा रही बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल हो गया।
घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
नेशनल हाईवे पर हुए हादसे में आठ लोग जख्मी हुए हैं। इन सभी को चार 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल बस्ती में दाखिल कराया गया है। घायलों में आसिफ अली (30) पुत्र सुभान अली, शाहवान अली (35) पुत्र इस्लाम अली निवासी रतनपुर राय, सरोज देवी (42) पत्नी श्रीराम यादव, श्रीराम यादव (50) एवं राजवीर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि यह सभी अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। ममता (20) के साथ बस चालक व कंडक्टर भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। हादसे के बारे में घायलों के परिजनों को जानकारी दे दी गई है।
0 Comments