Comments

6/recent/ticker-posts

Up Basti Weather Update || पूर्वांचल के इन जिलों में होने वाली है झमाझम बारिश || मौसम हुआ सुहाना

up-basti-weather-update-heavy-rain-is-going-to-occur-in-these-districts-of-purvanchal-weather-became-pleasant
Up Basti Weather Update || पूर्वांचल के इन जिलों में होने वाली है झमाझम बारिश || मौसम हुआ सुहाना

Up Basti Weather Update || उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में मौसम का रुख सुबह से बदला हुआ है। तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल छाए हुए हैं। तामपान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई है। उमस से भी थोड़ी राहत मिली है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के साथ पूर्वांचल के कई जिलों में छह से नौ मई के मध्य बारिश का अनुमान लगाया गया है। मौसम का मिजाज देखकर IMD की भविष्यवाणी सच होने की उम्मीद बढ़ गई है।

इन जिलों में है बारिश की संभावना

राज्य मौसम विभाग के अनुसार 6 मई को 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं, कुछ इलाकों में आंधी आने की भी संभावना जताई गई है। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। यह स्थिति बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, अयोध्या, गोंडा, लखनऊ, खलीलाबाद यानी संतकबीरनगर में देखी जा सकती है। छह मई को आसमान में छाए बादल इशारा कर रहे हैं कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी इस बार सच हो सकती है।

इसे भी पढ़ें...

Up News || यूपी के इस जिले में बिजली गिरने से युवक की मौत || घर में मचा कोहराम

गर्मी से आम जनमानस है बेहाल

इस जब से गर्मी पड़नी शुरू हुई है। मौसम चटख बना हुआ है। पूर्वांचल में तो एक-दो स्थानों को छोड़ दिया जाए तो बारिश की एक बूंद नहीं गिरी है। आंधी-तूफान भी नहीं आया। इससे एक राहत यह रही कि गेहूं की फसल को लेकर किसानों को परेशान नहीं होना पड़ा। समय से गेहूं की कटाई हो गई। लेकिन, अब मौसम का रुख बदल सकता है। जिससे गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

गर्मी के टूटने लगे पुराने रिकॉर्ड

इस साल गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड को चुनौती दी है। गर्मी उम्मीद से अधिक है। 2024 में अप्रैल के पहले सप्ताह से ही गर्मी पड़ने लगी है और तापमान में लगातार उतार चढ़ाव देखा जा रहा है। हालत यह हो गई है कि आम नागरिक दोपहर में घर से बाहर निकलने से बचने लगे हैं। गर्म तेज हवाओं के थपेड़ों ने लोगों की खूब परीक्षा ली है। और यब अभी जारी है। यही वजह है कि स्कूल और कॉलेज के खुलने और बंद होने की तक टाइमिंग बदल दी गई है।

नौ मई तक सुहाना रह सकता है मौसम

मौसम विभाग की मानें तो 6 मई से 9 मई के बीच मौसम सुहाना रह सकता है। इस दौरान बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सतब बस्ती, संतकबीरनगर समेत पड़ोस के कई जिलों में छह मई को मौसम बदला नजर आने लगा है। यह आसमान में छाए बादलों के रूप में भी देखा जा सकता है।

आंधी आए तो सुरक्षित स्थान पर चले जाएं

मौसम बदलने लगा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। आंधी तूफान की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में अगर आप घर से बाहर हैं या सफर में हैं तो आंधी आने के दौरान सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। यहां यह भी बता दें कि यूपी की राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बारिश और आंधी आने की संभावना दिखने लगी है। बारिश हो जाने से तापमान में भी काफी गिरावट हो सकती है। इससे लोगों को काफी राहत भी मिलने की उम्मीद है।

यूपी के यह जिले रहे सबसे गर्म

इस बार गर्मी का मौसम कुछ अलग ही अंदाज लिए हुए है। गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ने पर आमादा है। कुछ शहरों में तो औसत तापमान से भी अधिक झुलसा देने वाली गर्मी पड़ रही है। देश समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 44 डिग्री से भी ऊपर जाने में नहीं हिचक रहा है। वाराणसी, आगरा, कानपुर, प्रयागराज व अन्य कई शहरों में सबसे अधिक तापमान देखने को मिल रहा है। 

Post a Comment

0 Comments