![]() |
मानसून को लेकर IMD का बड़ा अपडेट || जून में 20 फीसदी कम बारिश का अनुमान || किसानों की बढ़ी चिंता |
Up Monsoon Alert 2024 || IMD Update On Monsoon || मानसून को लेकर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मानसून कों लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से आए ताजा अपडेट में जून 2024 में 20 फीसदी कम बारिश का अनुमान लगाया गया है। भारतीय मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि जून में अभी तक जो अनुमान है, उसके अनुसार 20 फ़ीसदी कम बारिश होने की संभावना है। ऐसे में अगर बारिश कम होती है। उत्तर भारत में धान की रोपाई प्रभावित हो सकती है। वहीं, भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद भी कम हुई है।
जून में हुई 64.5 मिमी वर्षा
भारतीय मौसम विभाग की ओर हर कोई टकटकी लगाए हुए है, कि कब आईएमडी की ओर से यह बताया जाएगा की उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। आईएमडी की ओर से बताया गया है कि जून में अभी तक 64.5 मिमी वर्षा हुई है। जो सामान्य से 20 प्रतिशत कम है। हालांकि दक्षिणी पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 जून 2024 को झांसी व उसके आसपास के कुछ जिलों में बारिश हुई है। आंधी तूफान के साथ तेज हवाएं भी चली हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश में मानसून के वाराणसी और गोरखपुर की ओर से दाखिल करने की उम्मीद जताई गई है। मानसून के दाखिल होने की संभावित तारीख 19 या 20 जून तय की गई है। हालांकि, 19 जून के सुबह पूर्वांचल के कुछ जिलों में मौसम बदला और बूंदाबादी भी हुई, लेकिन बारिश न होने से लोगों को निराशा हुई।
हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ने के लिए इस पर क्लिक करें
उत्तर भारत में पड़ रही बेतहाशा गर्मी
उत्तर भारत में पड़ रही बेतहाशा गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। दिन का तापमान 40 से 45 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं, रात में भी तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच झूल रहा है। इस वजह से दिन में हीटवेव परेशान कर रही है, तो रात में गर्म हवा सुकून छीन रही है। इस वजह से उत्तर भारत, उत्तर प्रदेश में लोग बेहाल हैं। बस केवल इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा? मानसूनी बारिश कब होगी? यूपी में बारिश कब होगी? पूर्वांचल में बारिश कब होगी? उत्तर भारत में बारिश कब होगी? ऐसे में मानसून से जुड़ी अच्छी खबर का इंतजार अभी और लंबा हो सकता है।
0 Comments