![]() |
उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा || यूपी में गोरखपुर या वाराणसी के रास्ते दस्तक देगा मानसून || यूपी व पूर्वांचल में प्री मानसून वर्षा की संभावना जल्द |
Up Weather Update Today || उत्तर प्रदेश में लोगों के लिए मानसून से जुड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ओर से अनुमान लगाया गया है कि 5 जून तक प्री मानसून वर्षा होने की उम्मीद है। लेकिन, तब तक लोगों को हीट वेव से परेशान होना पड़ेगा। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि उत्तर पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अभी 3 दिनों तक हीटवेव (लू) का असर देखने को मिल सकता है। लेकिन, इसके बाद थोड़ी राहत मिलेगी। यूपी समेत देश के कुछ राज्यों में अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश होने का अनुमान है। यह बारिश प्री मानसून वर्षा के तहत हो सकती है। मानसून को लेकर मौसम विभाग ने बताया है कि रायलसीमा, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, पश्चिम मध्य और उत्तरी पश्चिमी बंगाल की खाड़ी में अगले दो से तीन दिनों में मौसम एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है।
पूर्वांचल में कुछ इलाकों में आंधी (तूफान)
उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को मिर्जापुर में जबरदस्त आंधी तूफान का असर रहा। बारिश भी हुई। इससे ज्यादा न सही, लेकिन गर्मी से थोड़ी बहुत राहत लोगों को जरूर मिली है। वहीं, पिछले 24 घंटे की बात करें तो पंजाब, उत्तर पश्चिम राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा में भी हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में भी थोड़ा इजाफा अभी देखने को मिल सकता है। लेकिन इन सब के बाद जो स्थितियां बनेंगी, वह बारिश की फुहार की स्थिति लेकर आएंगी। ऐसे में अगले एक-दो दिन की भीतर ही आपको मौसम में बदलाव देखने को मिलने लगेगा। 15 जून के बाद मानसून लगभग पूरी तरह सक्रिय हो जाने की स्थिति में आ सकता है।
उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा?
उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी से अकुलाए लोग अब मानसून के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हर किसी के मन में यह सवाल है कि उत्तर प्रदेश में मानसून कब आएगा? यहां भी अन्य राज्यों की तरह लोग मानसून के आने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश होने भी लगी है। जिससे तापमान में गिरावट हो रही है, लेकिन यूपी के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि 5 जून तक उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ आंधी तूफान का असर देखने को मिल सकता है। वहीं, मानसून की बात करें तो उत्तर प्रदेश में 18 से 20 जून के आसपास मानसून वाराणसी या गोरखपुर की ओर से दस्तक दे सकता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मानसून के आने की संभावना 23 जून से 25 जून के बीच बताई जा रही है।
दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र में कब आएगा मानसून?
मौसम विभाग की ओर से अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तारीख को मानसून के आने की संभावना जताई गई है। दिल्ली में इन दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में मानसून की एंट्री 27 जून तक हो सकती है। हालांकि, उसके पहले भी यहां बारिश और आंधी तूफान आने की संभावना बनी हुई है। वहीं, महाराष्ट्र में प्री मानसून वर्षा का असर मानसून से भी अधिक रहेगा। वैसे भी महाराष्ट्र में मानसून की बारिश काफी ज्यादा होती है। आमतौर पर 10 जून को महाराष्ट्र में मानसून की एंट्री हो जाती, लेकिन इस बार एक-दो दिन की देरी हो सकती है। वहीं, जबकि कुछ अन्य इलाकों में 15 जून तक मानसून आने की संभावना है। भीषण गर्मी से तप रहे बिहार में मानसून 15 से 20 जून के भीतर सक्रिय हो सकता है। वहीं, कुछ इलाकों में दो-चार दिन की देरी यानी 25 जून तक मानसून आ जाएगा। छत्तीसगढ़ में 15 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। राजस्थान में भी 30 जून तक मौसम मानसून सक्रिय हो जाएगा। मध्य प्रदेश में भी 15 से 20 जून के बीच मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है।
उत्तर प्रदेश में 3 जून 2024 का मौसम
लखनऊ
- दिन में धूप रहेगी, लू चलेगी
- अधिकतम तापमान 42°C
- न्यूनतम तापमान 29°C
- 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चलेंगी।
अन्य क्षेत्र
- अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहेगा,
- कुछ इलाकों में गरमी और लू चलने की संभावना है।
पूर्वांचल में बारिश
- मौसम विभाग ने 3 जून को पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई है।
- कुछ इलाकों में तो बिजली भी कड़क सकती है। साथ ही बारिश भी हो सकती है।
- बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। लेकिन यह केवल कुछ घंटों के लिए ही होगा।
इस पर ध्यान दें
- गर्मी और लू से बचाव के लिए जरूरी उपाय करें। दिन में 11 बजे से 3 बजे तक घर से बाहर न निकलें। सावधानी बरतें।
- बारिश के दौरान सतर्क रहें। क्योंकि इस मौसम में तेज बिजली कड़कने की आशंका तो रहती ही है, ऐसे में मौसम बदलने पर तुरंत सुरक्षित स्थानों पर रहें।
0 Comments