Comments

6/recent/ticker-posts

कांवड़ यात्रा के लिए बुक कर रहे हैं डीजे || इस बात को किया नजरअंदाज || दर्ज हो जाएगी एफआईआर!

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
dj-booking-for-kanwar-yatra-this-thing-was-ignored-fir-registered
कांवड़ यात्रा के लिए बुक कर रहे हैं डीजे || इस बात को किया नजरअंदाज || दर्ज हो जाएगी एफआईआर!

Basti News || हर साल सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा में लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते हैं। इस दौरान कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में डीजे भी बुक किए जाते हैं। अगर आप डीजे संचालक हैं और कांवड़ यात्रा के लिए डीजे की बुकिंग कर रहे हैं। तो अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती की ओर से दिए गए निर्देश को जान लेना जरूरी है। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा है डीजे की ऊंचाई निर्धारित मानक के अनुसार ही होनी चाहिए। अगर किसी भी नियम की अनदेखी की जाती है, तो डीजे संचालक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा सकती है।

एएसपी ने डीजे संचालकों के साथ बैठक

सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने मोहर्रम, श्रावण मास, कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पुलिस लाइन सभागार बस्ती में जनपद के डीजे संचालकों के साथ बैठक की। बैठक में सभी संचालकों को बताया गया कि निर्धारित मानक के अनुसार डीजे बजाएं। जो भी डीजे संचालक शासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।

निर्धारित मानक के तहत रखनी है डीजे की ऊंचाई

बता दें कि, कांवड़ यात्रा में बड़ी संख्या में डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते गाते कांवड़ यात्रा के लिए निकलते हैं। इस दौरान किसका डीजे सबसे ऊंचा और दमदार है। इसको लेकर खूब कंपटीशन होता है। लेकिन इसकी वजह से दुर्घटना होने की भी आशंका बनी रहती है। इसे देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने डीजे संचालकों के लिए गाइडलाइन जारी की है। जिसके अनुसार डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार होनी चाहिए। वहीं, डीजे की ऊंचाई भी निर्धारित मानक के अनुसार ही होनी चाहिए। बैठक में शासन की ओर से जारी डीजे के लिए गाइडलाइन के बारे में भी डीजे संचालकों को जानकारी दी गई।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments