![]() |
सितंबर में इतने दिन बंद रहेंगे बैंक || हॉलीडे शेड्यूल देख निपटा लें जरूरी काम || देखें छुट्टी की लिस्ट |
Bank Holidays List September 2024 || भारत में अगस्त महीने से ही त्यौहारों का दौर शुरू हो चुका है। अगस्त का महीना बीतने वाला है और सितंबर के महीने में भी कई त्यौहार इंतजार कर रहे हैं। सितंबर 2024 में पड़ने वाले त्यौहारों के दौरान बैंक भी कई दिन बंद रहने वाले हैं। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जारी लिस्ट के अनुसार सितंबर महीने में बैंकों में करीब 8 दिनों की छुट्टी होने वाली है। इन छुट्टियों की लिस्ट देखकर आप अभी से सितंबर महीने में बैंकिंग से जुड़े कामों का शेड्यूल तय कर सकते हैं। ताकि सितंबर महीने में अचानक आपको किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
सितंबर में 8 दिन बंद रहेंगे बैंक
रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से सितंबर में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसके अनुसार सितंबर महीने में शनिवार रविवार को मिलाकर को 8 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। बता दें कि यह छुट्टियां सार्वजनिक क्षेत्र के अलावा निजी और सहकारी बैंकों में भी लागू रह सकती हैं। वहीं, देश के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग त्यौहारों के कारण भी स्थानीय स्तर पर बैंक बंद रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें...
Up Rain Alert || अगले 72 घंटों के दौरान पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक बारिश के प्रबल आसार
सितंबर 2024 में बैंक की छुट्टी
- 1 सितंबर 2024 रविवार : साप्ताहिक अवकाश
- 7 सितंबर 2024 शनिवार : गणेश चतुर्थी का पर्व (कई राज्यों में छुट्टी संभव)
- 8 सितंबर 2024 रविवार : साप्ताहिक अवकाश
- 14 सितंबर 2024 शनिवार : सेकेंड सटरडे (द्वितीय शनिवार)
- 15 सितंबर 2024 रविवार : साप्ताहिक अवकाश
- 16 सितंबर 2024 सोमवार : ईद-ए-मिलाद कई राज्यों में छुट्टी
- 22 सितंबर 2024 रविवार : साप्ताहिक अवकाश
- 28 सितंबर 2024 शनिवार : चौथा शनिवार
- 29 सितंबर 2024 रविवार : साप्ताहिक अवकाश
0 Comments