![]() |
Up Rain Alert || यूपी के 26 जिलों में अगले 48 घंटों में बारिश का पूर्वानुमान || तेज हवाएं चलने की भी संभावना |
Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश में जब से मानसून दोबारा सक्रिय हुआ है। तमाम जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, अब भारतीय मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से यह भी पूर्वानुमान जताया गया है कि बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि जिन जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बारिश नहीं हुई है। वहां उमस भरी गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करने लगी है। ऐसे में बारिश को लेकर मौसम विभाग का यह पूर्वानुमान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत देने वाला हो सकता है। हालांकि अगले कुछ घंटे में बारिश की स्थिति क्या रहेगी। यह मानसून के अगले 48 घंटे में आने वाले परिवर्तन पर निर्भर करेगा।
यूपी के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश की 26 जिलों में अगले 24 से 48 घंटे के दौरान बारिश होने की संभावना जताई गई। उत्तर प्रदेश के 26 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। उनमें इटावा, आगरा, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, हरदोई, झांसी, जालौन, महोबा, ललितपुर, चित्रकूट, बांदा, कौशांबी, प्रयागराज, अमेठी, प्रतापगढ़, जौनपुर, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, संत रविदास नगर, आजमगढ़, वाराणसी, चंदौली, गाजीपुर, बलिया और सोनभद्र जिले शामिल हैं। वहीं, मौसम विभाग की ओर से यह भी संभावना व्यक्त की गई है कि इन जिलों में बारिश होने के दौरान इन जिलों से सटे आसपास के जिलों में भी बारिश देखने को मिल सकती है।
बारिश से कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात
उत्तर प्रदेश में बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया है। मानसून पूरी तरह से सक्रिय है। लेकिन उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बड़ी नदियों के आसपास के इलाकों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। इसमें गंगा, सरयू और यमुना नदी और इससे जुड़ी सहायक नदियों के आसपास के इलाके शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में सरयू नदी के आसपास बसे कई गांव में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत एवं बचाव कार्य के सभी भुगतान इंतजाम किए गए हैं। पिछले दिनों बाढ़ प्रवावित क्षेत्र में जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री का भी वितरण किया गया था।
0 Comments