![]() |
Basti News || बस्ती मेडिकल कॉलेज में कुछ ऐसा हुआ की रात में बुलानी पड़ गई पुलिस || जानें क्या है पूरा मामला |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। बस्ती जिले में स्थित महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार रात महिला सर्जिकल वार्ड के बाथरूम में एक महिला का शव मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में अफरा तफरी मच गई। आननफानन में पुलिस को मौके पर बुलाया गया। सीओ सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल के बाद महिला मरीज के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी सदर सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि जांच पड़ताल के बाद पता चला कि सोनहा थाना क्षेत्र की एक महिला ने 10-12 दिन पहले कोई पदार्थ खा लिया था। जिससे उसके पेट में इंफेक्शन हो गया था। उसे लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसका ऑपरेशन भी हुआ। एक दिन पहले वहां से डिस्चार्ज होकर घर आई। लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर में उसकी तबीयत फिर से बिगड़ गई। जिसके बाद महिला को दोपहर करीब 1 बजे महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसे कैली स्थित महिला सर्जिकल वार्ड में एडमिट किया गया। बताया जा रहा कि वह लगातार दर्द से परेशान थी। प्रारंभिक जांच में यह सामने आ रहा है कि महिला ने दर्द से परेशान होकर खुदकुशी की है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट तौर पर कुछ कहा जा सकता है। मामले की जांच की जा रही है।
0 Comments