Comments

6/recent/ticker-posts

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 || योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ थीम पर मनाया जाएगा International Day Of Yoga

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 || योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ थीम पर मनाया जाएगा International Day Of Yoga

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 यानी इंटरनेशनल डे आफ योगा 2025 का थीम "योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ" रखा गया है। इस का हिंदी में अनुवाद 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगा' है।

international-yoga-day-2025-celebrated-theme-yoga-for-one-earth-one-health
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025 || योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ थीम पर मनाया जाएगा International Day Of Yoga

International Day Of Yoga 2025 || Basti News || अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारी शुरू हो गई हैं। इस बार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यानी इंटरनेशनल डे आफ योगा का थीम "योगा फॉर वन अर्थ वन हेल्थ" रखा गया है। इस का हिंदी में अनुवाद 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगा' है। यह बात 16 आने सच है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर शुरू हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के जरिए योग को नई पहचान मिली है। यही नहीं, अब दुनिया के कई देश योग को अपनाने लगे हैं।

विशाखापत्तनम में पीएम करेंगे योग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल योग दिवस की थीम (Theme) की घोषणा कर दी है। योग दिवस का थीम 'योगा फॉर बन अर्थ, वन हेल्थ' यानी 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योगा' है। बताया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशाखापत्तनम में योग के करेंगे। इस महा आयोजन में करीब ढाई लाख लोगों के हिस्सा लेने की बात कही जा रही है। जो अपने आप में विश्व कीर्तिमान होगा।

योग का जीवन में महत्व

हमारे ऋषियों मुनियों ने योग को जीवन जीने की कला बताया है। योग के माध्यम से शरीर को निरोग होता है। योग में शरीर को निरोगी रखने की ताकत है। अगर नियमित योगाभ्यास किया जाए तो शरीर को तमाम व्याधियों से भी दूर रखा जा सकता है। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में लोगों की दिनचर्या बेहद अनियमित हो गई है। शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लोगों के पास समय न के बराबर है। उनका ध्यान शरीर के स्वास्थ्य की ओर तब जाता है। जब वह किसी रोग से ग्रसित हो जाते हैं। जबकि योग के माध्यम से शरीर को लंबे समय तक निरोगी बनाए रखने में मदद मिलती है। यही वजह है कि देश दुनिया के तमाम लोग आज योग को उत्साह के साथ अपनी दिनचर्या में शामिल कर रहे हैं।

योग दिवस का इतिहास

देश और दुनिया में योग को लोकप्रिय बनाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। 27 सितंबर वर्ष 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाषण देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक योग दिवस मनाने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। इस प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से 11 दिसंबर 2014 को मंजूरी दे दी गई। इसमें 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चुना गया। इस प्रकार पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून 2015 को किया गया। जिसमें देश और दुनिया में लाखों लोगों ने एक साथ योग किया। वर्ष 2015 से यह सिलसिला लगातार नई बुलंदियों की ओर अग्रसर है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments