तो असर दिखाने को बेताब हो रहा नौतपा || मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट || जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत
उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 30 मई को आंधी तूफान के साथ बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
![]() |
तो असर दिखाने को बेताब हो रहा नौतपा || मानसून को लेकर आया बड़ा अपडेट || जानें कब मिलेगी गर्मी से राहत |
Up Weather Update || उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार को तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। बढ़ते तापमान और बादलों की आवाजाही कम होने से लोगों को गर्मी का एहसास कुछ ज्यादा ही हो रहा है। आने वाले दिनों में मौसम का असर ऐसे ही रहा, तो नौतपा अपना असर दिखने को एक बार फिर तैयार हो जाएगा। हालांकि मौसम विभाग की ओर से का संभावना व्यक्त की गई है कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश इलाकों में आंधी तूफान और बारिश की संभावना कम हो गई है। माना जा रहा है कि 2 जून तक मौसम एक बार करवट ले सकता है। लेकिन इसका असर उत्तर प्रदेश के चंद जिलों में ही होने की उम्मीद है। ऐसे में आने वाले कुछ दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ पुरवा हवाओं के चलने से उमस भी बढ़ जाएगी। ऐसे समय में धूप हो या छांव लोग गर्मी से कहीं भी राहत मिलने की उम्मीद कम ही रहेगी।
30 मई को आंधी बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बुधवार को मौसम साफ रहा। हालांकि गत दिनों मौसम विभाग की ओर से यह संभावना व्यक्त की गई थी कि उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश हो सकती है। लेकिन अब नए अपडेट के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में 30 मई को आंधी तूफान के साथ बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। आसमान में बादलों की मौजूदगी बढ़ने से बारिश की भी संभावना रहेगी। माना यह भी जा रहा है कि इसके बाद बाकी दिनों में तेज गर्मी पड़ेगी। ऐसे में नौतपा का समय बीतने के समय भीषण गर्मी के प्रकोप से उत्तर भारत के अधिकांश क्षेत्र प्रभावित हो सकते हैं।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी
आसमान साफ होने और तेज धूप होने की वजह से उत्तर भारत में तापमान में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने से गर्मी एक बार फिर लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि प्री मानसून वर्षा होने के समय ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद रहेगी। माना जा रहा है कि इस बार उत्तर भारत में मानसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। ऐसी स्थिति में प्री मानसून वर्षा के भी समय से पहले होने की उम्मीद रहेगी। अगर ऐसा होता है तो गर्मी से भी थोड़ा पहले राहत मिलने की संभावना बनी रहेगी।
हवा में नमी बढ़ने से पसीने तर बतर हुए लोग
पिछले कुछ दिनों के दौरान आसमान में बादलों की मौजूदगी और मंद गति से हवा चलने की वजह से लोगों को गर्मी का एहसास बहुत ज्यादा नहीं हुआ। लेकिन मंगलवार से हवा में नहीं बढ़ने और तेज पुरवा हवाओं के चलने की वजह के साथ-साथ आसमान साफ होने से गर्मी का एहसास लोगों को परेशान करने लगा है। हवा में नमी लोगों को पसीने से तर बतर कर दे रही। मौसम विज्ञानियों की मानें तो यह स्थिति आने वाले तीन से चार दिन तक बनी रह सकती है। हवा में नहीं कम होने पर ही पसीने से राहत मिलेगी। इस दौरान कूलर और पंखे में गर्मी से राहत मिलने की संभावना न के बराबर रहेगी। केवल एसी में ही गर्मी से राहत पाई जा सकती है।
मानसून के जल्द दस्तक देने के आसार
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून धीरे-धीरे पूरे देश को कवर कर रहा है। मानसून अब मध्य अरब सागर के कुछ और हिस्सों, महाराष्ट्र, कर्नाटक, शेष तमिलनाडु, तेलंगाना के कुछ हिस्सों और आंध्र प्रदेश में दस्तक दे दी है। साथ ही बंगाल की खाड़ी के मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्सों, मिजोरम के शेष भागों, त्रिपुरा, मणिपुर, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम के कुछ हिस्सों और मेघालय के कुछ क्षेत्रों को भी कवर कर लिया है। ऐसे में दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए हालात अनुकूल बने हुए हैं। आने वाले 2 से 3 दिनों में मानसून उत्तर बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, समूचे पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों तक पहुंच सकता है।
0 Comments