![]() |
Basti News || झांसी में बस्ती मंडल की हैंडबॉल टीम ने लहराया परचम || जानें किस स्थान पर रही बस्ती मंडल की टीम |
Basti News || उत्तर प्रदेश के बस्ती मंडल के खेल जगत से बड़ी खबर सामने आ रही है। स्टेट लेवल माध्यमिक विद्यालय हैंडबॉल बालक वर्ग अंडर-19 प्रतियोगिता 2024 में बस्ती मंडल की हैंडबॉल टीम ने प्रदेश में तीसरा स्थान पाकर बस्ती मंडल का नाम रोशन किया है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में आयोजित की गई थी।
बस्ती मंडल के संयोजक प्रधानाचार्य खैर इंटर कॉलेज बस्ती वहीदुद्दीन मलिक ने प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर लौटे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। खिलाड़ियों को और अच्छा खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सभी खिलाड़ियों को स्पोर्ट किट देकर सम्मानित भी किया।
इस अवसर पर आलोक वर्मा, असद, हफीजुल्ला और तमाम लोग उपस्थित रहे।
WhatsApp Channel
Join Now
Telegram Group
Join Now
0 Comments