![]() |
बस्ती का मौसम || बादल करते रहेंगे कदमताल || उमस भरी गर्मी को नहीं मिलेगा अब बारिश का तड़का || देखें आगे क्या होता है |
Basti News || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले का मौसम अगले कुछ दिनों तक गर्मी या यह कहें कि उमस भरी गर्मी वाला रहेगा। आसमान में बादल तो कदमताल करते नजर आएंगे, लेकिन दिन में खिली धूप से बढ़ी उमस भरी गर्मी को अब बारिश का तड़का नहीं लगने वाला है। फिलहाल मौसम का अगले तीन से चार दिनों तक का रुख तो यही कह रहा है। मौसम विज्ञानियों का पूर्वानुमान है कि अब से लेकर नवरात्र बीतने तक आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। लेकिन धूप भी खिली रहेगी। लेकिन, बारिश की उम्मीद अब ना के बराबर है। ऐसे में अभी कुछ दिन और दिन में उमस भरी गर्मी का दौर झेलना पड़ सकता है।
अधिकतम-न्यूनतम तापमान में लगा रहेगा उतार चढ़ाव
अक्टूबर में आसमान में बादल छाए रहने के साथ उमस भरी गर्मी का दौर भी जारी रहेगा। लेकिन, सुबह और शाम के वक्त मौसम खुशनुमा रहने की उम्मीद भी रहेगी। दरअसल, अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद रहेगी। जबकि न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। ऐसे में दिन में तो गर्मी का अहसास होगा, लेकिन सुबह और शाम के समय मौसम ऐसा रहेगा कि पंखा चलने पर गर्मी महसूस नहीं होगी। भोर के समय तो घरों में एसी को भी बंद करना पड़ सकता है। फिलहाल आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में उतार चढ़ाव इसी तरह से जारी रहेगा।
यूपी और पूर्वांचल में अब बारिश की उम्मीद बेहद कम
उत्तर प्रदेश में मानसून अब विदा ले चुका है। उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल में बारिश होने की उम्मीद अब बेहद कम है। हालांकि मानसून यहां से जाते-जाते जमकर बरसा। इसकी वजह से तमाम इलाकों में जल भराव और बाढ़ जैसे हालात भी उत्पन्न हुए। लेकिन राहत भरी बात यह रही की मानसून के आखिरी दौर में हुई बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिल गई। उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में किसान लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे थे और उनकी यह मुराद मानसून ने जाते-जाते पूरी कर दी। अब विषम परिस्थितियों में ही धान के खेतों में पानी भरने की नौबत आएगी। इससे एक बात और देखने को मिल सकती है कि इस बार अच्छी बारिश होने से धान के उत्पादन में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलने वाले है।
0 Comments