Comments

6/recent/ticker-posts

यूपी बस्ती का मौसम || तापमान में लगा रहेगा उतार चढ़ाव || बरकरार रहेगी उमस भरी गर्मी || इस दिन बदलेगा मौसम

up-basti-weather-fluctuations-temperature-sultry-heat-continue-weather-change-on-this-day
यूपी बस्ती का मौसम || तापमान में लगा रहेगा उतार चढ़ाव || बरकरार रहेगी उमस भरी गर्मी || इस दिन बदलेगा मौसम

Basti News || Up Ka Mausam || Up Weather Update || Purvanchal Weather Update || UP Rain weather IMD forecast || उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम का कुछ अलग ही रुख देखने को मिल रहा है। सुबह शाम मौसम थोड़ा हल्का हो रहा है। तो दिन में उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहने वाला है। हालांकि आने वाले 6 या 7 अक्टूबर को मौसम बदलने की उम्मीद हो सकती है। इस दौरान आसमान में बादल छाने के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना बन रही है। फिलहाल अभी अगले 4 से 5 दिन तक उमस भरी गर्मी परेशान करती रहेगी। फिलहाल इसके बाद मौसम का क्या रुख रहेगा यह आने वाला समय ही बताएगा।

32 से 33 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आने वाले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुबह और शाम के वक्त मौसम खुशनुमा रहेगा। जबकि दिन में धूप होने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाती रहेगी। वहीं, मौसम विभाग का यह भी कहना है कि 6 या 7 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कुछ जिलों में आसमान में बादल छा सकते हैं। इसमें बस्ती जिला भी शामिल हैं। इस दौरान कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की भी संभावना बनी रहेगी।

नवरात्र के बाद शुरू हो सकती है ठंड

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि इस बार गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। तो मानसून भी जमकर बरसा। उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश ने जमकर तबाही मचाई। वहीं, माना यह जा रहा है कि इस बार ठंड का असर भी विगत वर्षों से कुछ ज्यादा ही रहने वाला है। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार ठंड कुछ ज्यादा जल्दी दस्तक दे सकती है। उम्मीद है कि नवरात्रि के बाद सुबह शाम की ठंड शुरू हो सकती है। हालांकि इस बार दीपावली में तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है और उस समय तक दिन में भी तापमान में कमी दर्ज की जा सकती है। ऐसे में माना जा रहा है कि दीपावली आते-आते ठंड दस्तक दे सकती है। फिलहाल अभी इसे लेकर स्पष्ट तौर पर कुछ कहा नहीं जा सकता। क्योंकि मौसम में परिवर्तन कभी भी हो सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments