Comments

6/recent/ticker-posts

Basti News || बस्ती में ई रिक्शा का रूट होगा निर्धारित || बस्ती यातायात पुलिस ने शुरू किया अभियान

basti-news-route-e-rickshaw-determined-basti-basti-traffic-police-started-campaign
Basti News || बस्ती में ई रिक्शा का रूट होगा निर्धारित || बस्ती यातायात पुलिस ने शुरू किया अभियान

Basti News || बस्ती में भी महानगरों की तर्ज पर ई रिक्शा अब निश्चित रूट पर ही चलेंगे। इसके लिए बस्ती यातायात पुलिस ने 15 नवंबर से ई रिक्शा के रूट निर्धारण का अभियान शुरू कर दिया है। जो 21 नवंबर 2024 तक चलेगा। इस व्यवस्था के अनुसार संबंधित रूट के ई रिक्शा के लिए कलर कोड निर्धारित किया जाएगा। इसी कलर कोड के आधार पर पहचान हो पाएगी कि संबंधित ई रिक्शा किस रूट पर चलने के लिए निर्धारित है।

चौक चौराहों पर की जा रही मुनादी

यातायात माह नवंबर 2024 के तहत 15 नवंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी बस्ती के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह बस्ती के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र भूषण तिवारी यातायात बस्ती और प्रभारी यातायात बस्ती अवधेश तिवारी की ओर से ई-रिक्शा के रूट निर्धारण को लेकर लाउडस्पीकर से चौराहो और तिराहों तथा कस्बे के अंदर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। 

बड़ेबन स्थित कार्यालय पर होगा पंजीकरण

15 नवंबर 2024 से 21 नवंबर 2024 तक ई रिक्शा चालकों का रूट निर्धारण के लिए बड़ेबन कार्यालय पर प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक पंजीकरण किया जाएगा। यह पंजीकरण निशुल्क होगा। पंजीकरण के लिए ई रिक्शा चालकों को अपना ड्राइविंग लाइसेंस, मोबाइल नम्बर तथा ई रिक्शा मलिक को अपना आधार कार्ड लाना अनिवार्य होगा।

इसलिए निर्धारित किया जा रहा ई रिक्शा का रूट

बस्ती शहर में भीड़ भाड़, जाम से छुटकारा पाने के लिए, ई रिक्शा रूट व्यवस्था बनाया जा रहा है। इसमें ई रिक्शा को कलर कोडिंग कर पंजीकरण संख्या के आधार पर ही निर्धारित मार्ग पर संचालन की अनुमति दी जाएगी । नाबालिग, ड्रिंक करने वाले, बिना ड्रायविंग लायसेंस वाले चालकों को बैन किया जाएगा, ई रिक्शा को निर्धारित मार्ग पर ही चलाना होगा, अन्य क्षेत्रों में नियम विरुद्ध संचालन पर कार्यवाही की जाएगी। बिना रजिस्ट्रेशन के कोई भी ई रिक्शा निर्धारित मार्ग पर नही चल पाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments