![]() |
Up Rain Alert || बस्ती और आसपास के जिलों में शुरू हुई बारिश || मौसम हुआ सुहाना |
Up Weather Update || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार सुबह अचानक मौसम ने करवट ली। सुबह 8:00 बजे से ही आसमान में बादलों की आवाज आई शुरू हो गई थी। 9:15 बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और थोड़ी देर बाद बारिश शुरू हो गई। रिमझिम बारिश का दौर शुरू होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। हालांकि सोमवार को भी बारिश का अनुमान लगाया गया था, लेकिन पूरे दिन आसमान में बादलों की आवाज आई लगी रही लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह पूर्वांचल के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को मौसम विभाग की संभावना सही साबित हुई। बारिश होने से बस्ती व आसपास के जिलों में मौसम खुशनुमा हो गया है।
अगले 3 से 4 दिन बनी रहेगी बादलों की मौजूदगी
20 मई 2025: समूचे उत्तर प्रदेश में बारिश होने का अनुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है। कुछ स्थानों पर आंधी तूफान के साथ बिजली गिरने की भी संभावना बनी रहेगी। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।
21 मई 2025: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे। बादलों की आवाजाही पूरे दिन बनी रह सकती है। इस दौरान कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जिलों में ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है।
22 मई 2025: मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहेगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी रहेगी। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान तेज हवाओं के चलने की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। हालांकि जिन जिलों में धूप चलेगी वहां गर्मी का एहसास जारी रहेगा।
23 मई 2025: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में आसमान में बादलों की मौजूदगी रहेगी तेज हवाओं के चलने की संभावना भी बनी रहेगी। इस दौरान कुछ जिलों में बारिश की फुहारे पड़ सकती हैं। हालांकि बारिश होने की संभावना कम ही रहेगी। लेकिन कुछ जिलों पर गरज चमक के साथ बारिश की बूंदे पड़ सकती हैं।
0 Comments