Comments

6/recent/ticker-posts

Up Weather Update || इस दिन यूपी में दस्तक देगा मानसून || प्री मानसून वर्षा दिलाएगी प्रचंड गर्मी से राहत || बस कुछ दिन का इंतजार

up-weather-update-monsoon-will-arrive-up-on-this-day-pre-monsoon-rain-bring-relief-from-scorching-heat-just-wait-for-few-days
Up Weather Update || इस दिन यूपी में दस्तक देगा मानसून || प्री मानसून वर्षा दिलाएगी प्रचंड गर्मी से राहत || बस कुछ दिन का इंतजार

Up Weather Update || Up Mansoon Alert || उत्तर प्रदेश समेत समूचे उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पारा 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया है। हीट वेव को देखते हुए सरकार की ओर से एडवाइजरी भी जारी की गई है। जिसमें लोगों से दोपहर के वक्त बहुत आवश्यक होने पर ही निकलने की अपील की गई है। इन सब के बीच अब लोग केवल इस बात का इंतजार कर रहे हैं कि उत्तर प्रदेश में मानसून कब दस्तक देगा। हालांकि उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में इन दोनों छिटपुट वर्षा की स्थिति देखने को मिल रही है। कुछ इलाकों में आंधी तूफान आने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। अयोध्या, लखनऊ, कुशीनगर, गोंडा, बलरामपुर आदि जिलों में गत दिनों बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। इसका असर इन जिलों के आसपास के जनपदों में भी देखने को मिला है। जहां लोगों ने गर्मी से थोड़ी बहुत राहत महसूस की है।लेकिन अब मानसून का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।

यूपी में कब आएगा मानसून

भारतीय मौसम विभाग की ओर से इस बार यह संभावना व्यक्त की गई है कि मानसून विगत वर्षों की अपेक्षा इस बार तीन-चार दिन पहले केरल में दस्तक दे सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी इसका असर दो-तीन दिन पहले से देखने को मिलने की उम्मीद जताई गई है। ऐसे में भारतीय मौसम विभाग की ओर से संभावना व्यक्त की गई है कि उत्तर प्रदेश में मानसून 20 जून से लेकर 24 जून के आसपास दस्तक दे सकता है। मानसून के आने से पहले प्री मानसून वर्षा होने से उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में छिटपुट वर्षा देखने को मिल सकती है। इससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी और हीट वेव में भी कमी आएगी। बारिश होने से तापमान में गिरावट होने से मौसम खुशनुमा होगा। वहीं खेती किसानी भी रफ्तार पकड़ते लगेगी।

इसे भी पढ़ें...

डिजिटल अरेस्ट से ऐसे बचें || बस्ती साइबर पुलिस की ओर जारी की गई एडवाइजरी || जानें कैसे बचें साइबर अपराधियों से

यूपी में क्यों बदला मौसम का मिजाज

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इन दिनों बंगाल की खाड़ी तक मानसून सक्रिय होने की दिशा में कदम बढ़ा चुका है। इसका असर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। बताया गया कि 18 मई तक उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में बारिश हुई। कुछ जिलों में आंधी तूफान का भी असर देखने को मिला। शनिवार को लखनऊ, अयोध्या समेत आसपास के कई जिलों में मौसम खुशनुमा बना रहा है। लखनऊ व अयोध्या में तो झूम कर बारिश हुई। ऐसे में जिन जनपदों में बारिश हुई है या आंधी तूफान आया है वहां तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों ने गर्मी से थोड़ी राहत महसूस की है।

रविवार-सोमवार को इन जिलों में बारिश का अनुमान

भारतीय मौसम विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार से लेकर सोमवार तक मौसम का मिजाज बदल सकता है। जिन जिलों में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा है। उसमें पूर्वांचल के गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मऊ, बस्ती, संत कबीर नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी व बहराइच जिले शामिल हैं। इन जिलों में अगर बारिश की स्थिति बनती है तो लोगों को गर्मी से थोड़ी बहुत राहत महसूस हो जाएगी। अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि रविवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट

रविवार से कुछ जिलों में जहां मौसम बदलने की संभावना जताई जा रही है। वहीं उत्तर प्रदेश के करीब डेढ़ दर्जन जिलों में रविवार को हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिन जिलों के लिए मौसम विभाग की ओर से हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। उसमें चित्रकूट, बांदा, कानपुर देहात, फतेहपुर, कानपुर नगर, मथुरा, अलीगढ़, आगरा, हाथरस, मैनपुरी, फिरोजाबाद, औरैया, इटावा, जालौन, महोबा, हमीरपुर, ललितपुर व झांसी जिले शामिल हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Post a Comment

0 Comments