Comments

6/recent/ticker-posts

बड़ी खबर || पति को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ा लाई पत्नी || आधे घंटे संघर्ष कर बचा ली जान

बड़ी खबर || पति को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ा लाई पत्नी || आधे घंटे संघर्ष कर बचा ली जान

big-news-wife-rescued-husband-crocodiles-jaws-saved-his-life-after-struggling-for-half-an-hour
बड़ी खबर || पति को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ा लाई पत्नी || आधे घंटे संघर्ष कर बचा ली जान

Lucknow News || यूपी की राजधानी लखनऊ से करीब सवा सौ किलोमीटर दूर बहराइच जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक महिला अपने पति को मगरमच्छ के जबड़े से छुड़ा लाई। बताया जा रहा है कि खेत में काम करते समय मगरमच्छ से पति के पैर को अपने जबड़े में कस लिया। इस दौरान जब महिला को कुछ नहीं सूझा तो उसने लाठी लेकर मगरमच्छ पर हमला बोल दिया। नतीजा बेहतर रहा और चोट खाकर मगरमच्छ ने पति का पैर छोड़ दिया और पानी में वापस चला गया। महिला के इस हौसले की चर्चा पूरे राज्य में हो रही है। कि उसने मुश्किल समय में अपना धैर्य नहीं खोया।

आधे घंटे तक किया संघर्ष

बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में खेत में काम करते समय एक किसान पर मगरमच्छ ने अटैक कर दिया। पति की चीख सुनकर पत्नी दौड़ते हुए पहुंची, तो देखा कि उसके पति के पैर को मगरमच्छ ने जकड़ रखा है। महिला ने 30 मिनट तक मगरमच्छ को डंडे से मारा। इसके बाद मगरमच्छ किसान को छोड़कर भागा। किसान को बहराइच जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहीपुरवा में भर्ती कराया गया है।

Post a Comment

0 Comments