Shardiya Navratri 2025 || इस दिन से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्र || जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
![]() |
| Shardiya Navratri 2025 || इस दिन से शुरू हो रहा शारदीय नवरात्र || जानें शुभ मुहूर्त और पूजन विधि |
Shardiya Navratri 2025 || शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) के दौरान पृथ्वी पर मां दुर्गा का आगमन होता है। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन शुभ मुहूर्त में घटस्थापना कर भक्त माता रानी की पूजा-आराधना वंदन करते हैं। मान्यता है कि इससे शुभ फल की प्राप्ति के साथ घर में सुख-समृद्धि आती है। सनातन धर्म संस्कृति के अनुसार शारदीय नवरात्र आश्विन माह में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्र आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होकर होता है। शारदीय नवरात्र (Shardiya Navratri 2025) में मां दुर्गा के 9 रूपों की विधि विधान से पूजा-अर्चना से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साधक को सभी भय से छुटकारा मिलता है। माता रानी की कृपा प्राप्ति होती है।
शारदीय नवरात्र (Shardiya navratri 2025) और घटस्थापना शुभ मुहूर्त (Sharadiya Navratri 2025 Start Date end Date)
- शारदीय नवरात्र आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 22 सितंबर को रात 1:23 बजे से है।
- आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का समापन 23 सितंबर को रात 2:55 बजे हो रहा है।
शारदीय नवरात्र 2025 घटस्थापना मुहूर्त (Shardiya Navratri 2025 Ghatsthapana Muhurat)
22 सितंबर 2025 को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6:09 बजे से लेकर सुबह 8:06 बजे तक है। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:49 बजे से लेकर दोपहर 12:38 बजे तक है।
घटस्थापना की सामग्री लिस्ट (Ghatasthapana Samagri)
- मिट्टी का बर्तन
- कलश
- अखंड ज्योति के लिए बड़ा दीया, रुई की बाती
- जटा वाला नारियल
- आम या अशोक के पत्ते
- गंगाजल
- लाल कपड़ा
- किसी पवित्र स्थान की मिट्टी (मंदिर आदि)
- अक्षत, हल्दी
- फूल, फूल माला
- इलायची, लौंग, कपूर
- लाल सूत्र, सिक्का
- सुपारी, मौली, रोल

0 Comments