Comments

6/recent/ticker-posts

जुलाई 2023 मासिक राशिफल :मिथुन, सिंह, तुला के लिए यह माह फलदायी, ये राशि अलर्ट रहें

जुलाई 2023 मासिक राशिफल :मिथुन, सिंह, तुला के लिए यह माह फलदायी, ये राशि अलर्ट रहें
जुलाई 2023 मासिक राशिफल : साल 2023 में जुलाई माह का आरंभ सावन और गुरु पूर्णिमा के साथ होगा। इस महीने में कई बड़े ग्रह भी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मिथुन, सिंह, तुला, मकर और मीन राशि के जातकों के लिए यह माह बेहद फलदायी और लाभदायक रहने वाला है। आइए जानते हैं कि जुलाई के महीने में किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को अलर्ट रहना होगा। (Monthly Rashifal July 2023)

मेष का जुलाई माह का राशिफल (Aries July 2023 Monthly Rashifal)
मेष राशि के लिए जुलाई का महीना मिलाजुला रहेगा इस राशि के जातकों को तनाव व चिंता परेशान कर सकती है जिसका असर स्वास्थ्य पर भी दिखेगा। (Monthly Horoscope) खर्च बढ़ सकते हैं। धन की बचत करने में सक्षम नहीं होंगे। रिश्तों में भी परेशानियां आ सकती हैं। आर्थिक कार्यों में सफलता हासिल हो सकती है। नौकरी के क्षेत्र में बेहतर परिणाम मिलने की संभावना है। किसी कष्ट का सामान करेंगे।

वृषभ का जुलाई माह का राशिफल (Taurus July 2023 Monthly Rashifal)
वृषभ राशि के लिए जुलाई माह सामान्य रहेगा। धन संबंधी कई मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। इस महीने धन कमाने का सुनहरा मौका प्राप्त हो सकता है।(Monthly Horoscope)  विरोधियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन का जुलाई माह का राशिफल (Gemini July 2023 Monthly Rashifal)
मिथुन राशि के लिए जुलाई माह शानदार रहेगा। धन का प्रवाह निरंतर बना रहेगा। इस माह के दौरान किसी धार्मिक यात्रा की भी योजना बन सकती है। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम होंगे। (Monthly Horoscope) शेयर मार्केट से भी लाभ प्राप्त हो सकता है। कारोबारियों के लिए यह महीना फलदायी साबित हो सकता है। परिवार में सुख-शांति बरकरार रहेगी।

कर्क का जुलाई माह का राशिफल (Cancer July 2023 Monthly Rashifal)
कर्क राशि वालों को महीने मिले जुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी में बदलाव हो सकता है। सामाजिक दबाव का सामना भी करना पड़ सकता है। (Monthly Horoscope) करियर में सावधानी से आगे बढ़ें। लापरवाही की वजह से आपको धन हानि हो सकती है। रिश्तों में दिक्कत पैदा होगी। पार्टनरशिप में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तबियत का ख्याल रखना होगा।

सिंह का जुलाई माह का राशिफल (Leo July 2023 Monthly Rashifal)
सिंह राशि वालों के लिए जुलाई शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की संभावना बन रही है। यात्रा के योग बन रहे हैं और ये यात्रा जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगी। (Monthly Horoscope)  अहंकार से सावधान रहें। इस माह में पैसे कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। खर्च होंगे लेकिन बचत करने में भी सक्षम होंगे। कारोबार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी।

कन्या का जुलाई माह का राशिफल (Virgo July 2023 Monthly Rashifal)
इस राशि को बड़े फैसलों में सावधानी रखनी होगी। आप अपनी कर्मठता की बदौलत चुनौतियों से निपटने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले जातकों का प्रमोशन हो सकता है। (Monthly Horoscope) कारोबार करने वालों के काम में थोड़ा उतार-चढ़ाव संभव है। नौकरी में जगह परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य तथा दुर्घटनाओं का ध्यान रखें।

 तुला का जुलाई माह का राशिफल (Libra July 2023 Monthly Rashifal)
जुलाई में करियर और धन की स्थिति में सुधार होगा। परिवार और मित्रों का सहयोग बना रहेगा। कामकाज के लिहाज से समय अच्छा रहेगा, लेकिन आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। (Monthly Horoscope) विवाहित जातकों को सतर्क रहना होगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों को सामान्य रखने के लिए आपको अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।

वृश्चिक का जुलाई माह का राशिफल (Scorpio July 2023 Monthly Rashifal)
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए जुलाई मिलाजुला रहने वाला है।जॉब में थोड़ी समस्याओं के बाद सुधार होगा। धन की स्थितियां ठीक बनी रहेंगी। बड़े परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। घर-परिवार में समय व्यतीत होगा। किसी मंगल कार्य में रुचि रहेगी। (Monthly Horoscope)  परंतु किसी बात को लेकर पिता या भाई-बहनों से मतभेद हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

धनु का जुलाई माह का राशिफल ( Sagittarius July 2023 Monthly Rashifal)
धनु के जातक इस महीने नए मौके के लिए तैयार रहें। जीवनसाथी और परिजनों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कामकाज में कुछ बाधाएं आ सकती हैं। (Monthly Horoscope)  किसी के साथ अनबन भी हो सकती है। कड़वी वाणी के कारण कई बार असहज स्थिति बन सकती है।

 मकर का जुलाई माह का राशिफल (Capricorn July 2023 Monthly Rashifal)
मकर राशि वालों की करियर की समस्याएं हल होंगी। निवेश पर तत्काल अमल न करें। विवाह और रिश्तों की समस्या हल होती जाएगी। (Monthly Horoscope) नौकरीपेशा लोगों के लिए महीने के पूर्वार्ध में प्रमोशन या वेतन वृद्धि देने वाला हो सकता है। सम्मान मिल सकता है। सबका सहयोग मिलेगा और सहयोग मिलने से सारे काम पूरे होंगे।

 कुंभ का जुलाई माह का राशिफल (Aquarius July 2023 Monthly Rashifal)
इस महीने अलर्ट रहें। सेहत को लेकर लापरवाही न करें। धन की स्थितियां सामान्य बनी रहेंगी। धर्म और अध्यात्म की तरफ झुकाव से लाभ होगा। (Monthly Horoscope)  कामकाज के लिहाज से महीने की शुरुआत थोड़ी धीमी होगी। काम-धंधे में मन नहीं लगेगा। आलस्य की स्थिति रहेगी। नौकरी-पेशा लोगों को कामकाज लाभ होगा।

मीन का जुलाई माह का राशिफल (Pisces July 2023 Monthly Rashifal)
मीन राशि वालों के लिए जुलाई का महीना बेहतर रहेगा करियर में कुछ लाभकारी बदलाव होगा। धन की स्थिति बेहतर होगी। आत्मविश्वास और मानसिक स्थिति उत्तम रहेगी। नए काम को लेकर आपको विशेष प्रयत्न करने की आवश्यकता होगी। प्रयास से लाभ के योग हैं।(Monthly Horoscope)  व्यापार आदि में संपर्कों का आप भरपूर फायदा उठाने में सक्षम होंगे। वाणी-व्यवहार के दम पर आप अपने काम बनाने में सफल होंगे।

Post a Comment

0 Comments