![]() |
यूपी के इस जिले में झूम कर बरसा मानसून || किसानों के चेहरे खुशी से चमके || भीषण गर्मी से भी राहत |
Up Weather Update 2024 || Up Rain Alert || उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में बुधवार की भर में मानसून झूम कर बरसा। बस्ती जिले तमाम ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में डबाडब पानी भर गया। जिसे देखकर किसानों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खुशी से चमकते चेहरे और हाथ में धान की बेहन लेकर किसान खेतों में धान की रोपाई की तैयारी में जुट गए हैं। वहीं, बस्ती जिले के शहरी क्षेत्र व कस्बों में भीषण गर्मी से बेहाल लोगों ने भी उमस भरी गर्मी से राहत महसूस की है। सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। और शीतल मंद हवाएं चल रही हैं।
पूर्वांचल में सक्रिय हुआ मानसून
उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल के कई जिलों में मानसून सक्रिय हो गया है। आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बढ़ गई है। हालांकि, गत दिनों मौसम विभाग की ओर से जून में अन्य वर्षों की अपेक्षा 20 फीसदी कम बारिश होने का अनुमान लगाया गया था। लेकिन मानसून के रुख को देखते हुए माना जा रहा है कि जून में भी ठीक-ठाक वर्षा हो सकती है। वहीं, जुलाई में भी अच्छी वर्षा का अनुमान लगाया गया है। दरअसल, पूर्वांचल समेत समूचे उत्तर प्रदेश में पिछले डेढ़ महीने से भीषण गर्मी पड़ रही थी। तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच गया था। इसके चलते आम जनमानस बेहाल नजर आ रहा था। लेकिन, अब मौसम का रुख बदलने से हर तरफ राहत महसूस की जा रही है।
धान की रोपाई में आई तेजी
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मंगलवार रात देर रात रात मौसम ने अचानक करवट ली। बुधवार की भोर होते होते आसमान में घने काले बादल छा गए।।तेज बिजली कड़कने की आवाज के बीच बारिश शुरू हुई, तो बारिश की फुहारें तेज होती गई। भोर में साढ़े तीन बजे से सुबह 5:30 से 6 बजे के बीच जिले के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बरसात होती रही। किसानों ने बताया कि उनके खेतों में डबाडब पानी भर गया है। धान की रोपाई के लिए यह स्थिति बेहद अनुकूल है। दरअसल, समय से पानी बरस जाने से तमाम किसान पम्पिंग सेट चला कर खेतों में पानी भरने से बच गए हैं। इससे उन्हें काफी आर्थिक मदद मिली है। वहीं, बारिश के पानी में धान की रोपाई करने से पौधे भी मजबूत होते हैं और पैदावार भी अच्छी होती है।
भीषण गर्मी को टाटा बाय बाय
मानसूनी वर्षा शुरू होने के साथ ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लोगों ने भीषण गर्मी से राहत महसूस की है। उत्तर प्रदेश के बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थ नगर, गोरखपुर, महाराजगंज, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, आजमगढ़, मऊ, अंबेडकर नगर समेत कई जिलों में अगले कुछ घंटे में अच्छी बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि इन तमाम जिलों में एक सप्ताह पूर्व तक भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। जब तापमान 42 से 44 डिग्री तक पहुंच गया था। इस दौरान हीटवेव की चपेट में आने से बड़ी संख्या में लोग बीमार भी पड़े। लेकिन अब भीषण गर्मी को टाटा बाय हो गया है। आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है।
0 Comments