आज का राशिफल 3 जुलाई 2023 Aaj Ka Rashifal 3 July 2023 (Horoscope Today)
मेष दैनिक राशिफल (Aries Today Horoscope)
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। बेवजह के कामों में आप उलझे रहेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। कारोबार में नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों से आपके किसी बात को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुड़े विवाद उभर कर सामने आएगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। सोच-समझ कर बोलें। वाद-विवाद से बचें।
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Today Horoscope)
आज आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस कर सकते हैं। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। कारोबार में कोई नया काम आज शुरू न करें, कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई-भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Today Horoscope)
आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। आज कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बन रहे हैं। कोई नया वाहन, मकान आदि खरीद सकते हैं।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से अच्छा हो सकता है। किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्त होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार के हित में आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।
सिंह दैनिक राशिफल (Leo Today Horoscope)
आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कारोबार में साझेदार की ओर से धोखा मिल सकता है। कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र-भाई से मतभेद बढ़ सकता है।
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Today Horoscope)
आज मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। कारोबार में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आपके विपरीत रह सकता है। वाणी पर संयम रखें।
तुला दैनिक राशिफल (Libra Today Horoscope)
आज किसी बहुत पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ कार्य आज आपका पूर्ण होगा। किसी विशेष व्यक्ति से भी आज आप मिल सकते हैं। कारोबार में लाभ के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कोई नया वाहन आदि खरीद सकते हैं।
वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Today Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज कार्य पूर्ण हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कारोबार में लाभ होगा। किसी नए काम की कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।
धनु दैनिक राशिफल ( Sagittarius Today Horoscope)
आज व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कारोबार में रूकावट प्रतीत होगी। किसी अपरिचित को बड़ी धनराशि उधार न दें। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।
मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Today Horoscope)
आज मन अशांत रहेगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें। लंबी यात्रा आदि पर जाने से बचें और कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं होगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। मान-सम्मान में कमी आएगी।
कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Today Horoscope)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य में लाभ प्राप्त होगा, मन प्रसन्न रहेगा। कोई रुका हुआ काम पूर्ण होगा। कारोबार में किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से कोई बड़ी डील या बड़ा काम आपको मिल सकता है। परिवार में मांगलिक आयोजन होंगे परिवार के लोग आपके साथ अनुकूल रहेंगे। आज परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।
मीन दैनिक राशिफल (Pisces Today Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिसका लाभ आने वाले दिनों में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। कारोबार में लाभ होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार संग किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।
0 Comments