धर्म डेस्क। Pitru Paksha 2023 इस बार 29 सितंबर से हो रहा है। यह 14 अक्तूबर को खत्म होगा। इस अवधि में श्राद्धकर्म, पिंडदान और तर्पण से पितर प्रसन्न होते हैं। परिवार को उनका आशीर्वाद मिलता है। साथ ही उनकी पुण्यात्मा को शांति मिलती है। शास्त्रों में भी पितृ पक्ष का महत्व विस्तार से बताया गया है।
पितृ पक्ष का है विशेष महत्व
Pitru Paksha 2023 की तिथियों को जानने से पहले इसके महत्व के बारे में जानना चाहिए। हिंदू धर्म के हमारे धर्म ग्रंथों में पितृ पक्ष के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसका सार यह है हमारे जो पूर्वज स्वर्गारोहण कर चुके हैं। उन्हें याद कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना है। इससे उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है और वह जीवन-मृत्यु के बंधन से मुक्त होते हैं। कहा यह भी जाता है कि पितृ पक्ष में हमारे पूर्वजों की तीन पीढ़ी पितृ लोक में निवास करने आती हैं। श्राद्धकर्म और पिंडदान से वह प्रसन्न होकर स्वर्ग की ओर चले जाते हैं और अपने आशीर्वाद से हम सभी सिंचित करते जाते हैं।
पितृ पक्ष की प्रमुख तिथियां (Pitru Paksha 2023 Date)
पितृ पक्ष की शुरुआत हर साल भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि से होती है। आश्विन मास की अमावस्या को पितृ पक्ष समाप्त हो जाता है। इन 16 दिनों के दौरान पूर्वज की मृत्यु की तिथि तक पिंडदान और श्राद्धकर्म किया जाता है। ब्राम्हणों को भोजन कराया जाता है। इससे भी पितर प्रसन्न होते हैं। आगे हम आपको बताने जा रहे हैं कि पितृ पक्ष की कौन सी तिथि किस तारीख को पड़ रही है।
तिथि पता न हो तो क्या करें
धर्म शास्त्रों के अनुसार विधान है कि पूर्वज की मृत्यु तिथि के दौरान श्राद्धकर्म, तर्पण और पिंडदान किया जाना चाहिए। यदि पूर्वज की मृत्यु तिथि के बारे में जानकारी न हो तो अमावस्या की तिथि को पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध करना उचित बताया गया है। पितृ पक्ष में काला तिल, जौ, अक्षत और कुश लेकर मंत्रोच्चार के साथ विधि पूरी की जाती है।
प्रमुख तिथियां और तारीख
- प्रतिपदा तिथि श्राद्ध: शुक्रवार 29 सितंबर 2023
- द्वितीया तिथि श्राद्ध: शनिवार 30 सितंबर 2023
- तृतीया तिथि श्राद्ध: रविवार 01 अक्तूबर 2023
- चतुर्थी तिथि श्राद्ध: सोमवार 02 अक्तूबर 2023
- पंचमी तिथि श्राद्ध: मंगलवार 03 अक्तूबर 2023
- षष्ठी तिथि श्राद्ध: बुधवार 04 अक्तूबर 2023
- सप्तमी तिथि श्राद्ध: बृहस्पतिवार 05 अक्तूबर 2023
- अष्टमी तिथि श्राद्ध: शुक्रवार 06 अक्तूबर 2023
- नवमी तिथि श्राद्ध: शनिवार 07 अक्तूबर 2023
- दशमी तिथि श्राद्ध: रविवार 08 अक्तूबर 2023
- एकादशी तिथि श्राद्ध: सोमवार 09 अक्तूबर 2023
- मघा श्राद्ध तिथि: मंगलवार 10 अक्तूबर 2023
- द्वादशी तिथि श्राद्ध: बुधवार 11 अक्तूबर 2023
- त्रयोदशी तिथि श्राद्ध: बृहस्पतिवार 12 अक्तूबर 2023
- चतुदर्शी तिथि श्राद्ध: शुक्रवार 13 अक्तूबर 2023
- सर्वपितृ अमावस्या तिथि श्राद्ध: शनिवार 14 अक्तूबर 2023
Shardiya Navratri 2023: जानें आरंभ तिथि, शुभ मुहूर्त और व्रत कैलेंडर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सूचना केवल मान्यताओं व जानकारियों पर आधारित है। apnibasti.in किसी भी तरह से जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है। किसी तथ्य को अमल में लाने से पहले ज्योतिषीय सलाह अवश्य लें।
0 Comments