UP Basti News: एसटीएफ के हत्थे चढ़ी 25 हजार की इनामी पूर्व प्रधान, सरकारी धन के गबन का आरोप
बस्ती पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि महिला आरोपित की पहचान विजय लक्ष्मी चौधरी (47) पत्नी स्व. राकेश चौधरी निवासिनी ग्राम पोखरभिटवा थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती दीपेन्द्र नाथ चौधरी के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी सदर विनय चौहान के निकट पर्यवेक्षण में, रामदेव थानाध्यक्ष वाल्टरगंज मय पुलिस टीम व STF लखनऊ टीम को यह कामयाबी मिली है।
बताया कि थाना वाल्टरगंज पर उसके खिलाफ सरकारी धन के गबन का मुकदमा दर्ज है। वह फरार चल रही थी, जिसके बाद उस पर 25,000 रूपये का इनाम घोषित किया। वह इन दिनों मुण्डेरवा बाजार थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती में अपने भाई राजमणि चौधरी के थी। जहां उसे घर के बाहर से 18 अक्टूबर 2023 की शाम करीब पौने पांच बजे गिरफ्तार किया गया।
क्या है पूरा मामला
विजय लक्ष्मी चौधरी वित्तीय वर्ष 2018-19 में पोखर भिटवा की ग्राम प्रधान थीं। इस दौरान संपूर्ण स्वच्छता अभियान के तहत साढ़े 10 लाख रुपये का गबन का उन पर आरोप लगा। शिकायत होने पर जांच हुई। आरोपों की पुष्टि होने पर बीते 19 जनवरी को वाल्टरगंज थाने में एडीओ पंचायत ने तत्कालीन ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, मनरेगा तकनीकी सहायक, ग्राम विकास अधिकारी सहित पांच आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। फर्जी अभिलेख तैयार कर गलत भुगतान के आरोपित ग्राम विकास अधिकारी राजन चौधरी को एक मार्च को ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
- रामदेव थानाध्यक्ष वाल्टरगंज जनपद बस्ती
- एसआई आशुतोष कुमार त्रिपाठी प्रभारी STF लखनऊ
- एसआई प्रताप नरायन सिंह STF लखनऊ
- हेड कांस्टेबल विनोद सिंह STF लखनऊ
- हेड कांस्टेबल कुलदीप सिंह STF लखनऊ
- हेड कांस्टेबल दिलीप STF लखनऊ
- हेड कांस्टेबल मुकेश प्रजापति STF लखनऊ
- हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
- कांस्टेबल रविशंकर गौड़ थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
- महिला आरक्षी प्रियंका यादव थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
- महिला आरक्षी शिवानी बाजपेयी थाना वाल्टरगंज जनपद बस्ती
0 Comments