Weather Update: उत्तर भारत ठंड के थपेड़े झेल रहा है। उत्तरी हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान और उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में बहुत घना कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में भी ठंड से राहत मिलने के आसार कम ही हैं।
लखनऊ (यूपी)। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा में रविवार को भी ठंड का सितम जारी है। दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ शीतलहर ने आम लोगों की परेशानी को और भी बढ़ा दिया है। उत्तर भारत के कुछ राज्यों में कई स्थानों पर कोहरे के कारण रविवार को सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पंजाब के अमृतसर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड है और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, देश की राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया।
UP Weather: यूपी में शीतलहर, कई जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट: अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम
UP Weather Update: यूपी के आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप रहेगा। उसके बाद इस अंचल में मौसम बदलेगा और राहत मिलेगी। लखनऊ में दो दिन मौसम ऐसा ही रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को आगरा, अलीगढ़, बागपत, बरेली, कानपुर नगर, मथुरा, मेरठ तथा आसपास के इलाकों में शीतलहर की सम्भावना है। अम्बेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, बस्ती और आसपास के इलाकों में घना कोहरा छाया रहने की यलो वार्निंग है।
कोहरे की जद में पंजाब के ज्यादातर शहर
लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, बठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर में भी रात को ठंड रही और वहां न्यूनतम तापमान क्रमश: 6.5 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 6.2 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस, 7 डिग्री सेल्सियस और 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब और हरियाणा की साझा राजधानी चंडीगढ़ आज सुबह कोहरे की जद में रही और वहां न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में आज दृश्यता 50 से कम दर्ज की गई।
हरियाणा में कोहरे से थमी वाहनों की रफ्तार
हरियाणा का भिवानी राज्य में सबसे ठंडा स्थान रहा और वहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में पारा 7.5 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 7.9 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 8.1 डिग्री सेल्सियस और करनाल में 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा के अंबाला में दृश्यता 25 मीटर से कम दर्ज की गई।
दिल्ली में अगले कुछ दिनों में होगी बारिश
दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, सुबह 8.30 बजे आर्द्रता का स्तर 79 फीसदी दर्ज किया गया। आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले सप्ताह में दिल्ली में मध्यम कोहरा रहेगा। 9 जनवरी को बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनों पर कोहरे की मार
कड़ाके की ठंड, शीतलहर और घने कोहने के कारण रविवार को दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें छह घंटे तक की देरी से चल रही हैं। रेलवे के अनुसार, दिल्ली और विभिन्न राज्यों में मौसम संबंधी स्थितियों के कारण दिल्ली आने वाली 22 ट्रेनें एक से छह घंटे की देरी से चलीं। पिछले कुछ दिनों से रेलवे कुछ इसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
Click Here
ऑनलाइन शॉपिंग यानी विकसित होते भारत का बाजार, जहां एक क्लिक पर मिल रहे पसंदीदा सामान
0 Comments