Amazing Facts: नीलगाय को भगाने का जानदार तरीका, चंद रुपये में तैयार हो जाएगा नुस्खा
Amazing Facts: नीलगायों के आतंक से खेती-किसानी चौपट होने से तमाम किसानों के लिए खेती घाटे का सौदा बन जाती है। किसान नीलगायों को भगाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं लेकिन वह ज्यादा असरदार नहीं होते। सोशल मीडिया पर नीलगाय भगाने का एक तरीका मिला है, जिसे आजमाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश पश्चिमी इलाके में इस तरीके का प्रयोग आमतौर पर किसान करते हैं।
एक खास बदबू से दूर भागती हैं नीलगाय
नील गाय को भगाने का उपाय जानने से पहले यह जानते हैं कि नीलगाय को आप कैसे भगा सकते हैं कुछ समाधान आप स्वयं से भी खोज सकते हैंयह जानकारी प्राप्त करने के बाद। दरअसल नील गाय के त्वचा से कुछ ऐसे केमिकल रिलीज होते हैं जिनसे एक खास बदबू निकलती है जिसे नीलगाय बिल्कुल भी पसंद नहीं करती हैं। उस बदबू को खत्म करने के लिए नीलगाय अपने शरीर के सभी अंगों को लगातार चाटती रहती है या फिर स्वयं के शरीर को पानी में भिगोकर उस केमिकल को खत्म करने की पूरी कोशिश करती है। और उनके शरीर से निकलने वाला बदबू उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है।
लहसुन की गंध जैसी होती है बदबू
नीलगाय ऐसे बदबू से वह हमेशा दूर ही भागती है लहसुन का गंध लगभग उसी तरह का होता है। इस बदबू को बनाने के लिए आपको लहसुन की कलियां लेनी है लगभग एक पुती लहसुन ले। आप एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं कि यह तरीका आपकी फसल के लिए कारगर है या नहीं है।
इस तरह तैयार करें उपाय
लहसुन की कलियों को अच्छी तरह से काट लें और 200 मिलीलीटर पानी लेकर एक एयर टाइट कंटेनर या डब्बे में पानी और लहसुन की कलियों को डालने के बाद अच्छी तरह से ढक्कन बंद कर दें। अब उस कंटेनर या डब्बे को हल्की धूप जहां लगती हो उस स्थान पर रखें।
नीलगाय को नहीं पसंद है बदबू
चार से पांच दिन के बाद 10 से 15 एक-एक फीट के लकड़ियां ले कर उसमे थोड़ा सा कपड़े का लत्ता लपेट कर उस पानी को आवश्यकतानुसार कपड़े पर डाल कर अपनी फसल में लकड़ी को गाड़ दे अब इस बदबू से नीलगाय दूर भागेगी क्योंकि उन्हें यह बदबू पसंद नही है। यह तरीका छोटे किसानों या जिन किसानों ने सब्जी की खेती कर रखी है उनके लिए कारगर है। इसके साथ ही यदि संभव हो सके तो फिनाइल भी इसी कपड़े पर डाल दे उसका भी कुछ असर अवश्य होता है। इसे अपनी फसल पर ना छिड़के अन्यथा फसल बर्बाद हो सकती है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसकी प्रामाणिकता का दावा apnibasti.in नहीं करता है। फसलों की सुरक्षा को लेकर कोई भी उपाय करने से पहले सम्बंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की राय जरूर लें।amazing facts deadly way to drive away nilgai if crop safe farmers will be happy
