Basti News: अभावग्रस्त बन्धुओं को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से बचाना हमारा कर्तव्य - हेमचन्द्र Basti News

Basti News: अभावग्रस्त बन्धुओं को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों से बचाना हमारा कर्तव्य - हेमचन्द्र

Basti News: आज भारत का एक बड़ा भाग ऐसा है, जहां के निवासियों को भोजन, वस्त्र, आवास, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं का घोर अभाव है। उनके जीवन के इस अभाव को दूर करना हम सभी का पुनीत कर्तव्य है। विद्या भारती प्रतिवर्ष इस कार्य के लिए अपने आचार्यों, छात्रों, अभिभावकों  एवं समाज के सुधी जन से समर्पण कराकर इस पुनीत कार्य को संपन्न करती है। इस राशि से सेवा बस्तियों में संस्कार केंद्र चलते हैं। इसके साथ ही एकल विद्यालय भी चलाए जाते हैं। छात्र-छात्राओं के कॉपी व पुस्तकों के लिए भी धनराशि समर्पित की जाती है। वनवासी, सीमावर्ती और वंचित लोगों को प्रलोभन और सुविधाएं प्रदान करके  अनेक लोग धर्म परिवर्तन कराते हैं। ऐसे क्षेत्रों के अभावग्रस्त अपने समाज बंधुओ को राष्ट्र विरोधी कुत्सित गतिविधियों से बचाया जा सके, इसलिए भी यह समर्पण राशि भेजी जाती है। नागालैंड, मिजोरम, असम, मेघालय आदि प्रांत इसके शिकार हो रहे हैं, जो देश की एकता एवं अखंडता के लिए खतरा और  चुनौती बने हुए हैं। उन्हें इन कुचक्रों से सुरक्षित रखना हम सभी का कर्तव्य है। Basti News
यह उद्गार विद्या भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन मन्त्री मा. हेमचंद्र जी ने आज सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रामबाग  बस्ती के वंदना सभागार में व्यक्त किये। मंच पर शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक रामसिंह जी, जन शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक जिया लाल और विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। Basti News
 मंचासीन अतिथियों का परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने कराया। अतिथियों का  अंग वस्त्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि हेमचंद्र ने सभी को अयोध्या में नूतन श्री राम मंदिर के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारी मोहन का विदाई समारोह भी सम्पन्न हुआ।
इसी क्रम में अखिल भारतीय संस्कृति ज्ञान प्रश्न मंच के बाल वर्ग में राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त भैयाओं को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही सरस्वती प्रतिभा खोज 2021-22 सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त भैया आदित्य त्रिपाठी को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिंह ने किया। कार्यक्रम में सभी छात्र आचार्य एवं कर्मचारी बंधु उपस्थित रहे। Basti News

Post a Comment

Previous Post Next Post