Basti News Live Today: हौसला और लगन हो तो कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह साबित कर दिया Basti ki Beti Alka Tiwari IAS ने। 24 साल की इस बेटी ने यूपीएससी UPSC 2024 की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। अब वह आईएएस बन गई हैं। ऐसा कर अलका तिवारी ने इतिहास रच दिया है। इतना ही नहीं अलका के गांव वाले भी अपने गांव की बेटी की इस उपलब्धि से गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
नहीं हैं अलका के पिता, चाचा ने किया मार्गदर्शन
आईएएस अलका तिवारी बस्ती जिले के विकास खंड क्षेत्र कुदरहा के बिरतिया गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता वीरेंद्र त्रिपाठी का स्वर्गवास हो चुका है।उनकी बेटी अलका तिवारी (IAS Alka Tiwari) ने UPSC परीक्षा में 657वीं रैक हासिल की है। अलका ने पूरे उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले का नाम रोशन किया है। अलका तिवारी के चाचा धीरेंद्र त्रिपाठी ने भतीजी की पढ़ाई में हरसंभव योगदान दिया। परिवार की बात करें तो अलका तिवारी दो बहन एक भाई में सबसे छोटी हैं। बेटी की इस सफलता की जानकारी मिलने के बाद माता सरोज, बाबा भानु प्रताप त्रिपाठी, चाचा धीरेन्द्र त्रिपाठी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
आईएएस अलका ने इंटर तक बस्ती में ही की पढ़ाई
बस्ती की बेटी अलका तिवारी ने 10वीं व 12वीं की शिक्षा सावित्री विद्या बिहार बस्ती (Savitri Vidya Vihar Basti Up) से ग्रहण की है। ग्रेजुएशन (स्नातक) की पढ़ाई इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (allahabad university) से की है। अलका यूपीएससी की तैयारी दिल्ली में कर रही थीं। यूपीएससी के नतीजे आने के बाद जब सफल उम्मीदवारों की लिस्ट में अलका तिवारी (Alka Tiwari Basti IAS) का नाम होने की जानकारी सार्वजनिक हुई तो क्षेत्र में खुशी का माहौल हो गया। इस सफलता पर गांव में लोग अलका के परिवार को बधाई दे रहे हैं। बधाई देने वालों का तांता भी लगा है। ऐसे में निश्चित तौर पर अलका तिवारी ने बस्ती जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं के लिए मिसाल बन गई हैं।
0 Comments