Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण, साढ़े 4 मिनट के लिए इन जगहों पर छा जाएगा घनघोर अंधेरा! NASA ने दी यह चेतावनी
Solar Eclipse 2024 date, time in India: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है जो उत्तरी अमेरिका में दिखाई देगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। अमेरिका के कुछ शहरों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा जिस दौरान कुछ समय के लिए दिन में ही रात जैसा अंधेरा छा जाएगा।
साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा
Total Solar Eclipse 2024 today on 8 april: 8 अप्रैल यानी आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है जिसमें पृथ्वी के कई हिस्सों में कुछ समय के लिए दिन में ही पूरा अंधेरा छा जाएगा। हालांकि, ये सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। उत्तरी अमेरिका में रहने वाले लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना का आनंद उठा सकेंगे। बीते सात सालों में यह पहला सूर्य ग्रहण है जो अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको और उत्तरी अमेरिका के अन्य हिस्सों में दिखेगा। ग्रहण के दौरान ऐसा भी होगा जहां कुछ समय के कुछ हिस्सों में 'रात' हो जाएगी।
इतने समय के लिए इन हिस्सों में हो जाएगी 'रात'
सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार, 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा जो 2 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 10 मिनट की होगी।
सूर्य ग्रहण को लेकर NASA की क्या है चेतावनी?
Surya Grahan की फोन से फोटो क्लिक करें या नहीं?
सावधान! सूर्य ग्रहण पर NASA की वॉर्निंग, मोबाइल यूजर्स भूलकर भी ना करें ये काम
सूर्य ग्रहण 2024 भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं
आज लगने जा रहा है साल का पहला सूर्य ग्रहण, क्या भारत में इसका सूतक काल लगेगा
सूर्य ग्रहण 2024
जल्द लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं
सूर्य ग्रहण के दौरान पृथ्वी के कुछ हिस्से पूर्ण सूर्य ग्रहण की जद में रहेंगे। पूर्ण सूर्य ग्रहण 4 मिनट 28 सेकंड का होगा। नासा ने बताया है कि किन इलाकों में इतने समय के लिए पूरा अंधेरा छा जाएगा यानी यहां पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। अमेरिकी राज्य टेक्सास का Dallas शहर- यहां आंशिक सूर्य ग्रहण वहां के समयानुसार, दोपहर 12:23 बजे लगेगा और दोपहर 1 बजकर 40 मिनट पर पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखेगा।
0 Comments